नितिन नबीन को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर सैय्यद रज़ा ने दी बधाई

रायपुर। बिहार सरकार के मंत्री और छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन को भाजपा का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में उनके नाम की आधिकारिक घोषणा की गई। वे पार्टी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालेंगे। इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें बधाई दी। नितिन नबीन की नियुक्ति को संगठन में नई ऊर्जा और रणनीतिक कौशल के विस्तार के रूप में देखा जा रहा है।

नितिन नबीन की इस बड़ी उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ भाजपा में भी खुशी की लहर है, क्योंकि वे यहाँ के प्रभारी भी हैं। छत्तीसगढ़ भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सैय्यद रज़ा ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई देते हुए सैय्यद रज़ा ने कहा, “यह हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है। नितिन नबीन जी का संगठन कौशल, परिश्रम और रणनीतिक सूझबूझ अद्भुत है। छत्तीसगढ़ प्रभारी के रूप में हमने उनकी कार्यशैली और मार्गदर्शन को करीब से देखा है। उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से पार्टी को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। एक सरल और जमीनी नेता को यह दायित्व मिलना साबित करता है कि भाजपा में कार्यकर्ता का सम्मान सर्वोपरि है।

Advertisement

Related Articles