स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेशवासियों को सैय्यद रज़ा ने दी शुभकामनाएं

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सैय्यद रज़ा ने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं वीर शहीदों को नमन करते हुए उनके बलिदान को देश की अमूल्य धरोहर बताया।

सैय्यद रज़ा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को याद दिलाता है। भारत की आजादी असंख्य वीरों के त्याग, संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। आज आवश्यकता है कि हम सभी देशहित को सर्वोपरि रखते हुए राष्ट्र की प्रगति में अपना योगदान दें।

उन्होंने कहा कि विविधता में एकता भारत की सबसे बड़ी ताकत है। सभी वर्गों, समुदायों और समाज के लोगों को आपसी भाईचारे, सौहार्द और एकजुटता के साथ देश के विकास में सहभागी बनना चाहिए। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने और देश की लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक परंपराओं को मजबूत करने का आह्वान किया।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और भारत विश्व पटल पर निरंतर मजबूत हो रहा है। उन्होंने प्रदेशवासियों से विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए मिलकर प्रयास करने की अपील की।

सैय्यद रज़ा ने प्रदेश के सभी नागरिकों के सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा—“आइए, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हम राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत करने का संकल्प लें।

Advertisement

Related Articles