LIVE UPDATE

कर्मचारी कल्याण संघ पीसीद द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न

चंदन जायसवाल 

 

कसडोल,,कर्मचारी कल्याण संघ पीसीद के तत्वावधान में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, खेल, सांस्कृतिक एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत पीसीद के सरपंच कार्तिक बंजारे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान समाज को नई दिशा देने का कार्य करता है। विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ना चाहिए। समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कर्मचारियों, अभिभावकों, ग्रामीणों एवं गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा के महत्व तथा युवाओं को आगे बढ़ाने में समाज की भूमिका पर भी चर्चा की गई।

कर्मचारी कल्याण संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने और उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करने के लिए इस प्रकार के आयोजन लगातार किए जाएंगे। कार्यक्रम का समापन सभी सम्मानित प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देकर किया गया।

Related Articles