विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को जन्मदिन पर चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी के नेतृत्व में चेंबर प्रतिनिधि मंडल ने दी बधाई व शुभकामनाएँ

रायपुर। 15 अक्टूबर 2025, दिन बुधवार को, छत्तीसगढ़ के  विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री, डॉ. रमन सिंह के जन्मदिन के शुभ अवसर पर, छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी जी के नेतृत्व में चेंबर प्रतिनिधि मंडल ने उनके निवास स्थल शंकर नगर, रायपुर में जाकर उनसे भेंट की।

चेंबर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने डॉ. रमन सिंह को पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। चेंबर प्रतिनिधियों ने उनके दीर्घायु, स्वस्थ एवं यशस्वी जीवन की कामना की।

चेंबर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने कहा कि प्रदेश के विकास में डॉ. रमन सिंह जी ने अमूल्य योगदान दिया है और चेंबर यह आशा करता है कि उनका मार्गदर्शन प्रदेश को निरंतर मिलता रहेगा।
इस अवसर पर, डॉ. रमन सिंह जी ने चेंबर प्रतिनिधि मंडल का आभार व्यक्त किया और प्रदेश के व्यापार एवं उद्योग जगत से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर संक्षिप्त चर्चा की। उन्होंने कहा कि व्यापारिक समुदाय का सहयोग प्रदेश की प्रगति के लिए अत्यंत आवश्यक है।

इस अवसर पर चेंबर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी, संरक्षक-श्रीचन्द सुन्दरानी, पूरनलाल अग्रवाल, सलाहकार- तिलोकचंद बरड़िया, अरविंद जैन, लखमशी पटेल, किशोर आहूजा, अमर गिदवानी, अशोक मलानी, वाइस चेयरमेन चेतन तारवानी, कार्यकारी अध्यक्ष- राधा किशन सुंदरानी, राजेश वासवानी, जसप्रतीत सिंह सलूजा, उपाध्यक्ष- राजकुमार तारवानी, प्रकाश लालवानी, संतोष जैन, दिलीप इसरानी, जितेंद्र शादीजा, राजेश पोपटानी, सोनिया साहू, जवाहर थारानी, विकास पंजवानी, सुदेश मध्यान,मनीष प्रजापति, मंत्री-धनेश मटलानी, किशोर कुमार नारवानी, आलोक शर्मा, जतिन नचरानी, राजेश गिदवानी, सदस्य-विशाल पोपटानी, प्रतापराय पोपटानी, अमरलाल सचदेव, प्रह्लाद शादीजा, लद्धााराम नेनवानी, मुरलीधर शादीजा, भरत रमानी, अशोक माखीजा, डाॅ. एन.डी गजवानी,महिला चेंबर अध्यक्ष डॉ. इला गुप्ता, महामंत्री मनीषा तारवानी, कोषाध्यक्ष नम्रता अग्रवाल एवं डूमरतराई व्यापारी कल्याण महासंघ महामंत्री गोविंद माहेश्वरी सहित बड़ी संख्या में व्यापारीगण उपस्थित रहे।

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है।

Related Articles