ग्राम सलौनी में भक्त माता कर्मा की मूर्ति स्थापना समारोह संपन्न, समाजजनों का उमड़ा जनसैलाब



सलौनी (रोहांसी), बलौदाबाजार। साहू समाज ग्राम सलौनी द्वारा आज शुक्रवार, 1 मई 2026 को साहू भवन, सलौनी में भक्त माता कर्मा की मूर्ति स्थापना का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं समाज के प्रमुख पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कसडोल विधानसभा के विधायक संदीप साहू रहे, अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य अंजली विमल साहू ने की। इस अवसर पर अंजली साहू के साथ विमल साहू भी विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
रोहित साहू, संरक्षक तह. साहू संघ पलारी की अध्यक्षता में संपन्न इस समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में तह. साहू संघ पलारी के अध्यक्ष मान. जगदीश साहू, साहू समाज रोहांसी परिक्षेत्र के अध्यक्ष मान. उमाशंकर साहू, उपाध्यक्ष मान. लोकनाथ (सुनहर) साहू एवं साहू छात्रावास समिति बलौदाबाजार के कोषाध्यक्ष मान. देवेन्द्र साहू (डंडी गुरुजी) मंचासीन रहे।
मूर्ति के दानदाता उमेन्द्र सोनी साहू सहपरिवार का समाज द्वारा विशेष सम्मान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नवयुवक कीर्तन मंडली सलौनी द्वारा अतिथि स्वागत एवं भजनों से हुआ। अतिथियों द्वारा उद्बोधन के पश्चात प्रसादी वितरण किया गया।
इस अवसर पर समाज के पदाधिकारीगण अध्यक्ष सेवकराम साहू, उपाध्यक्ष नरेन्द्र साहू, सचिव केशराम साहू, कोषाध्यक्ष तुलसी (बिज्जू) साहू, महिला संगठन सचिव धानबाई साहू एवं महिला उपाध्यक्ष श्रीमति भुनेश्वरी साहू सहित बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि विधायक संदीप साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि भक्त माता कर्मा त्याग, सेवा और भक्ति की प्रतीक हैं। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को सही दिशा दिखाती हैं। अध्यक्षता कर रहीं अंजली विमल साहू ने समाज में एकजुटता और शिक्षा पर बल दिया।
कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आभार प्रदर्शन समस्त साहू समाज ग्राम सलौनी (रोहांसी) द्वारा किया गया।











