आज राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन महिलाओं ने नार्मल डिलीवरी से शिशुओं को दिया जन्म

257
kabaadi chacha

ग्वालियर। लगभग 500 साल बाद आज अयोध्या में भगवान श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा हो गई। यह दिन सनातनियों के साथ उन महिलाओं के लिए ज़्यादा खास है, जिन्होंने आज शिशुओं को जन्म दिया है। ग्वालियर में रात 12 से ढाई बजे के बीच करीब 17 बच्चों का जन्म नॉर्मल डिलीवरी के जरिए हुआ है। बच्चों को जन्म देने वाली माताएं भी खुश है कि भगवान श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन उनके घरों में भी भगवान राम के रूप में शिशुओं का जन्म हुआ हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

आज का दिन इन सभी महिलाओं के लिए भी जीवन का सबसे बड़ा यादगार दिन है। डॉ. नीलम सिंह ने बताया कि रात 12 से रात ढाई बजे तक ग्वालियर में ज्यादातर महिलाओं ने बेटे को जन्म दिया है। इसी कड़ी में सबसे पहले सलोनी ने रात 12 बजकर 2 मिनट पर बेटे को जन्म दिया। सलोनी के लिए तो मानो आज जीवन का सबसे बड़ा दिन बन गया। सलोनी की तरह नेहा ने भी रात 12 बजकर 53 मिनट पर बेटे को जन्म दिया है। शिशु की दादी कहती है कि आज अयोध्या के साथ ही उनके घर में भी राम आएं हैं। 500 साल बाद भगवान राम आए हैं तो वहीं उनके घरों में भी भगवान के उपहार के रूप में शिशु का जन्म हुआ है। जिले में आज जिनके घरों में भी किलकारियां गूंज रही है वो मानते है कि उनको आज ऐतिहासिक दिन पर भगवान राम का आशीर्वाद मिला है।

IMG 20240420 WA0009
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय विमानन मंत्री ज्योंतिरादित्य सिंधिया को लिखा पत्र