आज का राशिफल, 27 दिसंबर 2023 : देखे कैसा रहेगा आज का दिन, अपनी राशि के अनुसार

243
aaj ka rashifal
aaj ka rashifal

कैसा रहेगा आज का दिन आपके लिए ? क्या कहते हैं आज के सितारे ? दैनिक राशिफल के माध्यम से जानिए आज का राशिफल किन राशियों को फायदा मिलेगा और किन राशियों को नुकसान से गुजरना पड़ सकता है ? इसकी जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए ।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मेष राशिफल Aries horoscope

मेष राशि वाले विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शिक्षा के क्षेत्र में सफलता पाने वाला रहेगा, जिसमें उन्हें परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। लव लाइफ वाले आज न्यू ईयर पर बाहर जाने की योजना बनाएंगे, जिसमें परिवार वाले मंजूरी दे सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य से कोई विशेष जानकारी मिल सकती है, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी। नौकरी पेशा जातक आज ऑफिस की राजनीति से दूर रहें और अपने काम से काम रखें। शाम के समय परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक समारोह में शामिल हो सकते हैं।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। किन्नरों को कुछ धन दें और आशीर्वाद के रूप में कुछ पैसे वापस ले लें।

वृषभ राशिफल:Taurus Horoscope:

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों में बढ़ोतरी वाला दिन होगा। आप नया वाहन खरीदने के लिए अपने परिवार के सदस्यों से सलाह ले सकते हैं। घर से दूर नौकरी करने वाले आज घर पर वापस आ सकते हैं। अगर परिवार के किसी सदस्य के बीच कोई विवाद था, तो आज वह समाप्त हो जाएगा और आपसी प्रेम बढ़ेगा। व्यापार में आपके कोई शत्रु हैं तो वे आपके सामने घुटने टेकते नजर आएंगे। नविवाहित जातकों के घर पर आज कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। शाम का समय किसी धार्मिक स्थान पर जाएंगे।

Today 25 September: मेष राशि वाले सेहत को लेकर सचेत रहें, जानें आज का राशिफल

आज भाग्य 66% आपके पक्ष में रहेगा। सवा पाव उबली मूंग में घी और शक्कर मिलाकर गाय को खिलाएं।

मिथुन राशिफल: Gemini Horoscope:

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन साहस और पराक्रम में वृद्धि वाला रहेगा। नौकरीपेशा जातकों के आज सहकर्मियों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे, जिसका फायदा कामकाज में मिलेगा। आज आप अपनी प्रगति से परिवार के सदस्यों को आश्चर्यचकित कर सकते हैं, जिससे परिवार के सदस्य भी खुश होंगे और आपके लिए एक पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। अगर कोई सरकारी काम लंबे समय से रुका हुआ है तो आज आप उसे पूरा करने की पूरी कोशिश कर सकते हैं और उसमें परिवार के किसी सदस्य से मदद भी मिल सकती है। शाम के समय बच्चे की तबीयत अचानक खराब होने के कारण आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है।

आज भाग्य 98% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी की पूजा करें और गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

र्क राशिफल cancer horoscope

कर्क राशि वालों की वाणी आज चारों ओर मधुरता फैलाती नजर आएगी। अगर किसी रिश्तेदार से कोई विवाद या मनमुटाव चल रहा था तो आज आप अपनी बातों से उसे खत्म कर सकते हैं, जिससे पारिवारिक एकता बढ़ेगी। परिवार के किसी सदस्य को सरकारी नौकरी मिल जाती है, तो परिवार में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। किसी रिश्तेदार से मदद मांगेंगे तो वह आपको आसानी से मिल जाएगी। नौकरीपेशा जातकों को आज किसी दूसरी कंपनी से अच्छी आमदनी का ऑफर मिल सकता है। शाम के समय लव लाइफ वाले डिनर पर जा सकते हैं, जिससे रिश्ता मजबूत होगा।

आज का राशिफल : 19 दिसम्बर : इन राशि वालों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें दैनिक राशिफल

आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी की पूजा करें और ‘संकटनाशन गणेश स्तोत्र’ का पाठ करें।

सिंह राशिफल:Leo Horoscope:

सिंह राशि वालों का दिन आज मध्यम फलदायी रहेगा। अपने क्रोध और व्यवहार पर नियंत्रण रखें अन्यथा आपके बनते हुए कुछ काम बिगड़ सकते हैं। कोई भी निर्णय लेना हो तो अपने परिवार के किसी सदस्य से सलाह अवश्य लें और उत्साहपूर्वक कोई भी निर्णय न लें, अन्यथा भविष्य में आपको पछताना पड़ सकता है। बच्चे की शिक्षा के लिए किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी। यदि आज धन का निवेश करते हैं, तो भविष्य में आपको वह दोगुना होकर वापस मिलेगा। शाम के समय देव दर्शन का लाभ लेंगे।

आज भाग्य 73% आपके पक्ष में रहेगा। गणपति को सिंदूर और दूर्वा चढ़ाएं। साथ ही लड्डू का भोग लगाएं।

कन्या राशिफलVirgo Horoscope:

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन खर्चों में अधिकता वाला रहेगा। आज आपके सामने अचानक कुछ खर्चे आएंगे, जो न चाहते हुए भी आपको मजबूरी में करने पड़ सकते हैं। व्यापार में किसी के साथ पैसों का लेन-देन करते हैं तो बहुत ही सावधानी से करें, अन्यथा आपका पैसा डूब सकता है। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा और किसी दोस्त के साथ बाहर घूमने जाने की योजना मनाएंगे। शाम के समय जीवनसाथी को शॉपिंग कराने ले जा रहे हैं, तो आपको अपनी आमदनी को ध्यान में रखें।

आज भाग्य 69% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी की पूजा करें और गौ माता को हरा चारा खिलाएं।

तुला राशिफलLibra Horoscope:

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन अत्यंत फलदायी रहेगा। बिजनस करने वाले लोगों को आज मन मुताबिक मुनाफा मिलेगा, जिससे वे खुश रहेंगे। दुश्मन आज आपसे ईर्ष्या कर सकते हैं, इसलिए अपनी खुशी अपने तक ही सीमित रखें। परिवार में संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे परिवार में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। माताजी को आंखों से संबंधित कोई समस्या हो सकती है, इसलिए आपको ध्यान देना होगा और डॉक्टरी सलाह जरूर लें।

Todays Horoscope : आज इन राशि वालों को हो सकता आर्थिक लाभ, जानिए आज किस्मत का साथ मिलेगा या नहीं, पढ़ें दैनिक राशिफल

आज भाग्य 64% आपके पक्ष में रहेगा। हरी मूंग का सेवन के साथ दान भी करें।

वृश्चिक राशिफल scorpio horoscope

वृश्चिक राशि वालों को आज कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला सीखनी होगी क्योंकि यह आज आपके काम आ सकती है। घर या बिजनस में अगर किसी की बात बुरी लगती है तो उसे अपने मन में ही रखना होगा तभी आप अपना काम निकलवा पाएंगे। अगर कोई संपत्ति खरीदने या बेचने की सोच रहे हैं तो पिता से सलाह लेकर उसके कानूनी पहलुओं का स्वतंत्र रूप से अध्ययन करना होगा, अन्यथा भविष्य में आपको धोखा मिल सकता है। शाम के समय किसी पिता के साथ किसी रिश्तेदारी में जाना पड़ सकता है।

आज भाग्य 74% आपके पक्ष में रहेगा। मां दुर्गा की पूजा करें और दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

धनु राशिफलsagittarius horoscope ;

महत्वाकांक्षाओं को आसानी से पूरा कर पाएंगे। जो लोग रोजगार की दिशा में काम कर रहे हैं उन्हें आज अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आज उन्हें मन मुताबिक नौकरी या बिजनस करने का मौका मिल सकता है। आज आपको किसी मित्र से कोई उपहार मिल सकता है। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया था तो वह आज आपको वापस मिल सकता है, जिससे आप खुश रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे और साथ मिलकर बच्चों के लिए कोई निवेश कर सकते हैं। शाम के समय परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक उत्सव में भाग लेंगे, जहां आपकी मुलाकात कुछ प्रभावशाली लोगों से होगी।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान गणेश की पूजा करें और संकटनाशन गणेश स्तोत्र का रोज पाठ करें।

20 December Ka Rashifal: मेष तुला, वृश्चिक राशि समेत सभी राशियों का हाल जानें, एक ही क्लिक में

मकर राशिफलCapricorn Horoscope:

मकर राशि वालों को आज लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होने से खुशी महसूस होगी। यदि आप पर पहले कोई कर्ज था तो आज उसे चुकाने में सफल रहेंगे। दोस्त के साथ पार्टी करने का प्लान बना सकते हैं लेकिन उसमें भी आपको सेहत के प्रति सचेत रहना होगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें, अन्यथा बजट बिगड़ सकता है। खान-पान को लेकर सावधान रहें अन्यथा पेट से जुड़ी कोई समस्या परेशान कर सकती है। शाम का समय घर के छोटे बच्चों के साथ व्यतीत करेंगे।

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। गणेश चालीसा का पाठ करें और 21 दूर्वा अर्पित करें।

कुंभ राशिफल aquarius horoscope

कुंभ राशि वालों का दिन आज अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी की बातों को समझेंगे और उन पर अमल करेंगे, जिससे आपका रिश्ता गहरा होता जाएगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी पिकनिक स्थल पर जाने की योजना बना सकते हैं। नौकरी से जुड़े लोगों की अगर आज अपने किसी सहकर्मी से कोई बहस होती है तो उसमें चुप रहना ही आपके लिए बेहतर रहेगा। अगर किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या से परेशान हैं तो आज आपको राहत मिलेगी और ऊर्जावान महसूस करेंगे। शाम का समय परिवार के सदस्यों के लिए कुछ गिफ्ट खरीद सकते हैं।

आज भाग्य 65% आपके पक्ष में रहेगा। चींटियों को आटा डालें और बुध के बीज मंत्र का जप करें।

मीन राशिफलpisces horoscope;

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। कोई पुरानी बीमारी या रोग फिर से उभर सकते हैं, जिससे आप परेशान हो सकते हैं, इसलिए स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। जो लोग निवेश या साझेदार की तलाश में हैं तो उन्हें आज अच्छा विकल्प मिल सकता है। आज किसी से भी धन का लेन देन करने से बचें अन्यथा धन हानि हो सकती है। बहन के साथ कोई विवाद चल रहा था तो आज उसके साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। नौकरी पेशा और व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। शाम के समय किसी रिश्तेदार से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।

Todays Horoscope : इन राशि वालों को मिल सकता है संपत्ति, पढें दैनिक राशिफल

आज भाग्य 72% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान गणेश को मोदक बेसन के लड्डू का भोग लगाएं।

 

 

IMG 20240420 WA0009