4 नवंबर 2023 : आज का राशिफल, जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन

337
aajkarashifal
aajkarashifal

कैसा रहेगा आज का दिन आपके लिए ? क्या कहते हैं आज के सितारे ? दैनिक राशिफल के माध्यम से जानिए आज का राशिफल किन राशियों को फायदा मिलेगा और किन राशियों को नुकसान से गुजरना पड़ सकता है ? इसकी जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए ।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

 

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन आनंद और उत्साह में बीतेगा। आप अपने परिवार के साथ सुख साधनों का आज आनंद ले सकते हैं। परिवार के छोटे बच्चे मौज-मस्ती करते नजर आएंगे उनके साथ आप भी आनंद के पल बिताएंगे। आज आपको किसी पैतृक संपत्ति से धन प्राप्त हो सकता है, जिससे आप आनंदित और संतुष्ट महसूस करेंगे। आज शाम आपके घर मेहमानों और मित्रों का आगमन हो सकता है जिससे चहल पहल की स्थिति रहेगी। नौकरी करने वाले लोगों को आज अपने वरिष्ठों से तारीफ और प्रोत्साहन प्राप्त हो सकता है। 

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। किसी बात को लेकर आज आपका मन उदास रहेगा। वैसे आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। अगर कोई समस्या है तो आपको अपने खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत है। आज अगर आप किसी नजदीकी या दूर की यात्रा पर जाने का प्लान बना रहे हैं तो उसे कुछ समय के लिए टाल दें। आज आपको संतान पक्ष से कोई सकारात्मक समाचार सुनने को मिल सकता है। महिलाओं को आज मायके की ओर से अच्छी खबर मिलेगी।

 

मिथुन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आप आज अपने कार्यशैली में कुछ बड़ा बदलाव कर सकते हैं। अगर आज आप कोई डील फाइनल करते हैं तो दिल और दिमाग दोनों खोलकर करें, तभी आप उन योजनाओं का लाभ उठा पाएंगे। आपको आज साझेदारों से लाभ और सहयोग मिलेगा। अगर पार्टनरशिप में कोई विवाद चल रहा है तो वह आज दूर हो सकता है। अगर आप किसी मकान, दुकान आदि का सौदा करने जा रहे हैं तो थोड़ा इंतजार कर लें, क्योंकि यह आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। सभी पक्षों और कागजातों की जांच कर लें। आर्थिक मामलों में आज सितारे कहते हैं कि आपका दिन खर्चीला रहने वाला है।

मिथुन और  मेष राशि वाले आज का दिन आपके लिए  रचनात्मक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा, जानें अन्य राशियों का हाल एक ही क्लिक में 

 

​कर्क राशि सितारे कहते हैं कि कर्क राशि के जातक आर्थिक मामलों में संभलकर रहें, गलत फैसले से आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है। शेयर में निवेश का प्लान हो सके तो आज टाल दें। परिवार में आज आपका भाइयों से मतभेद हो सकता है। वैवाहिक जीवन के मामले में आपका दिन मिलाजुला रहेगा। किसी बात को लेकर आप चिंतित और परेशान भी रह सकते हैं। जीवनसाथी के सहयोग और सानिध्य से आज आपको पारिवारिक व्यवसाय में लाभ हो सकता है। आज शाम के समय आप अपने बच्चे को बाहर घुमाने ले जा सकते हैं। 

सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आप अपने जीवनसाथी के साथ जो व्यवसाय या काम आज शुरू करेंगे, वह भविष्य में आपको अत्यधिक लाभ देगा। आज शाम को आपके परिवार वाले आपके लिए कोई ऐसी प्लानिंग कर सकते हैं जिसे देखकर आप हैरान और आनंदित हो जाएंगे। आप किसी पुराने दोस्त और परिचित से भी आज मिल सकते हैं। आज आप सुबह से ही एक के बाद एक घर के काम निपटाने में सफल रहेंगे। सिंह राशि की महिलाएं आज घर की साज सज्जा में व्यस्त रह सकती हैं। पड़ोसियों से मदद पा सकेंगे।

कन्या राशि सितारे बताते हैं कि आज राजनीतिक दृष्टिकोण से भाग्य कन्या राशि के जातकों का साथ दे रहा है। साथ ही आज सितारे बताते हैं कि अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आज आप जो भी काम करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को समाज से सहयोग का मिल सकता है। यदि कोई संपत्ति संबंधी विवाद चल रहा है, तो वह भी आज सुलझ सकता है। शाम को आपकी मुलाकात किसी वरिष्ठ व्यक्ति से हो सकती है जिसके साथ आप कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे और उनसे आपको कोई उचित मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा। लव लाइफ में आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा। विद्यार्थियों को आज पढ़ाई में कड़ी मेहनत करनी होगी, तभी सफलता मिल सकेगी।

बृजमोहन अग्रवाल ने हितग्राहियों को बांटें चेक और गैस कनेक्शन

 

तुला राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज आपको अपने कार्य व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा। यदि आप आज कोई व्यवसाय करना चाहेंगे तो वह आपको अत्यधिक लाभ दे सकता है। यदि आज आप किसी को पैसा उधार देते हैं तो उसके वापस मिलने की संभावना बहुत कम है, इसलिए सावधान रहें और उधार धन देने से बचें। आज आप अपने बच्चे की शिक्षा करियर को लेकर अधिक सजग रहेंगे, आपको किसी काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। आज आपको अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। आज आप शाम का समय अपने परिवार वालों के साथ मनोरंजन के पल बिताएंगे। आज लव लाइफ के मामले में दिन आपका अनुकूल रहेगा।

 

वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके सामने कोई ऐसी समस्या आ सकती है जिसकी वजह से आप मानसिक रूप से परेशान होंगे। लेकिन सलाह है कि निराशा से नहीं साहस से काम लें, समस्या का हल निकाल पाना आसान होगा। वैवाहिक जीवन के मामले में सितारे कहते हें कि आज किसी बात को लेकर जीवनसाथी का मूड खराब होगा। आज शाम के समय वाणी और व्यवहार को संयमित रखें नहीं तो पारिवारिक जीवन में कहासुनी की स्थिति बन सकती है।

 

धनु राशि के जातकों के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आप आज किसी परिचित की मदद के लिए आगे आएंगे जिससे मानसिक तनाव भी मिलेगा। आर्थिक मामलों में आज का दिन आपके लिए खर्चीला रहेगा। आज आपको संतान पक्ष से कोई संतोषजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। विदेश में रहने वाले परिवार के सदस्यों से आज आपको फोन पर कोई अच्छी खबर मिलेगी जिससे आपका मन आनंदित होगा।
 

Todays Horoscope : 11 जनवरी का राशिफल : इन राशि वालो को होगा जबरदस्त लाभ, पढ़े मेष से लेकर मीन तक राशियों का हाल
मकर राशि के जातकों के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज कार्यक्षेत्र में कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आपको आज अपना काम पूरा करने के लिए मित्रों और सहकर्मियों की जरूरत होगा। बिजनस के मामले में आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा, कोई ऐसी डील आज आपको मिल सकती जिसकी वजह से आपको आज धन खर्च करना होगा। नौकरी के मामले में आज सितारे यह बता रहे हैं कि आपको आज अधिकारी वर्ग से प्रोत्साहन मिल सकता है। सितारे कहते हैं कि आज मकर राशि के जातकों को लाभ के अवसर पर ध्यान देनाl 

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्साहवर्धक रहेगा। लेकिन आज आपको विरोधियों का भी सामाना करना होगा। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को आज कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। यदि आपका संपत्ति संबंधी कोई विवाद चल रहा है तो आज उसका समाधन मिल सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को आज अपने वरिष्ठसाथियों से सहयोग और प्रोत्साहन मिलेगा। अगर आप अपना पैसा शेयर बाजार में निवेश करने की सोच रहे हैं तो यह आपको भविष्य में बड़ा फायदा दे सकता है, लेकिन निवेश में उतावलापन दिखाने से बचें।

मीन राशि के जातकों के लिए आज सितारे बताते हैं कि यदि आपका पारिवारिक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद है चल रहा तो इसको लेकर मानसिक परेशानी हो सकती है। रिश्ते में दरार और तनाव की स्थिति रहेगी। आज आप अपने ससुराल वालों से लाभ और सहयोग पा सकेंगे। अपने बच्चे की प्रगति देखकर आज आपको ख़ुशी महसूस होगी। धर्म कर्म और सामाजिक कार्यों में भी आज आपका मन लगेगा। घर की साज सज्जा पर आज आपका फोकस रह सकता है। शाम के समय आज आप अपने लिए कुछ खऱीदारी कर सकते हैं।

IMG 20240420 WA0009