LIVE UPDATE

देश के गृह मंत्री अमित शाह द्वारा आदिवासी समाज को “वनवासी” कहे जाने के विरोध में डॉ विशाल ध्रुव के नेतृत्व में आदिवासी कांग्रेस ने किया पुतला दहन

चंदन जायसवाल कसडोल

,,,जिला मुख्यालय बलौदा बाजार गार्डन चौक में देश के गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया आदिवासी समाज को “वनवासी” कहे जाने के विरोध में आदिवासी कांग्रेस ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस डॉ विशाल ध्रुव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर नाराजगी जताई,इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आदिवासी समाज की अपनी अलग पहचान, संस्कृति और परंपरा है, जिसे किसी दूसरे नाम से संबोधित करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि इस बयान से आदिवासी समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है,कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए बयान वापस लेने और आदिवासी समाज से माफी मांगने की मांग की। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में आदिवासी कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता ,शैलेश नितिन त्रिवेदी, प्रवीण सेन गोल्डी मारिया, सूर्या वर्मा,विकाश पैकरा जिला महामंत्री ,निरेन्द्र पैकरा मिडिया प्रभारी ,निलकंठ ध्रुव,नेमेचंद पैकरा जिला सचिव,रमेश वैष्णब,अशोक पटेल,विकास पैकरा,बागेश्था वर्मा,सूर्या यादव, शिव चौहान नरेश ध्रुव मोहन नेतराम ध्रुव बरातू ध्रुव रुद्रशंकर कैवर्त्य

Related Articles