उज्जैन रेप पीड़िता की हालत नाजुक, इंदौर के अस्पताल में ऑपरेशन

600
6
6
kabaadi chacha

मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की जघन्य वारदात सामने आई है। लगभग 12 साल की लड़की को सोमवार को उज्जैन के महाकाल पुलिस थाना क्षेत्र में सड़क पर खून से लथपथ पाया गया था। पीड़िता का इंदौर के एक सरकारी अस्पताल में बुधवार को विशेषज्ञ चिकित्सकों की एक टीम ने ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के बाद उसकी हालत गंभीर, लेकिन स्थिर बताई जाती है। चिकित्सा शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि लड़की को उज्जैन से गंभीर हालत में मंगलवार को इंदौर इस अस्पताल में भेजा गया था।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इस बीच पीड़िता का एक और वीडियो सामने आया है। इसमें वह सड़क पर भटकती नजर आ रही है। ऑपरेशन के बाद उसकी हालत गंभीर, लेकिन स्थिर है। विशेषज्ञ चिकित्सक लड़की के स्वास्थ्य पर लगातार नजर रख रहे हैं। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि पीड़िता का इलाज जारी है। उसकी हालत खतरे से बाहर है। लड़की उज्जैन के बाहर के किसी क्षेत्र की प्रतीत हो रही है।

नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि पीड़िता (घटना को लेकर) ठीक तरह से जवाब दे नहीं पा रही है। इसलिए विशेषज्ञों और काउंसलर की मदद से उससे बातचीत का प्रयास किया जा रहा है। उज्जैन के पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने बताया- लगभग 12 साल की इस लड़की को सोमवार को उज्जैन के महाकाल पुलिस थाना क्षेत्र में एक सड़क पर खून से लथपथ पाया गया था। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की जांच में उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।

एसपी ने कहा कि चूंकि नाबालिग लड़की की हालत गंभीर थी, इसलिए उसे आगे के उपचार के लिए मंगलवार को इंदौर भेजा गया है। नाबालिग लड़की से बलात्कार के मामले में महाकाल थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और घटना की जांच जारी है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की तहकीकात और सीसीटीवी फुटेज की छानबीन के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है ताकि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

IMG 20240420 WA0009
बोर्ड परीक्षा को देखते हुए ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर लगा प्रतिबंध