बेकाबू ट्रक ने पति-पत्नी को रौंदा:ड्राइवर ने महिला को 100 मीटर तक घसीटा; मौके पर दंपति की मौत

675
accident 3 600x405
accident 3 600x405

बलौदाबाजार। जिले से एक घटना सामने आया है यह एक तेज रफ्तार ट्रक ने पति-पत्नी को रौंद दिया। और यही नही बल्कि ट्रक चालक करीब 100 मीटर की दूरी तक महिला को घसीटता रहा। इसके बाद महिला के ऊपर से ट्रक को चलाते हुए आगे निकल गया। हादसे में दंपति की मौके पर ही मौत हो गई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

जानकारी के अनुसार मामला कसडोल थाना क्षेत्र का है। जहां ग्राम चरौदा के रहने वाले रितेश जोशी अपनी पत्नी अंजू जोशी के साथ मंगलवार सुबह कसडोल गए हुए थे। करीब 10 बजे वे वापस चरौदा लौट रहे थे, तभी नेशनल हाईवे 130 (बी) पर कसडोल मुख्य मार्ग के गुरुघासीदास चौक के पास बाइक सवार दंपति को ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक चला रहा पति दूर जा गिरा, वहीं पत्नी ट्रक में बुरी तरह से फंस गई।

ट्रक चालक करीब 100 मीटर की दूरी तक महिला को घसीटता रहा। इसके बाद महिला के ऊपर से ट्रक को चलाते हुए आगे निकल गया। महिला का पूरा शरीर कई हिस्सों में सड़क पर बिखर गया। वहीं गंभीर रूप से घायल पति ने भी मौके पर ही दम तोड़ दिया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। वहीं फरार ड्राइवर की तलाश जारी है।

नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी को व्यापार शिरोमणि सम्मान से किया सम्मानित