शासकीय जमीन पर सरपंच पति द्वारा कब्जा कर बनाया अवैध मकान ग्राम पंचायत भदरा
ग्रामीणों ने कलेक्टर से जन दर्शन में की थी शिकायत, कार्यवाही की मांग



चंदन जायसवाल कसडोल
कसडोल विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत भदरा में शासकीय भूमि पर कब्जा कर अवैध भवन निर्माण करने का मामला सामने आया है जहाँ कब्जा करने वाला कोई और नही गांव के सरपंच पति का है जो कि अपने पद का दुरुपयोग करते हुए दबंगई से एक नही तीन-तीन भूमि पर कब्जा किया हुआ है। अब गाँव के प्रमुख ही शासन के नियमों को अनदेखा कर इस तरह के कार्यो में लिप्त है तो बाकियों का क्या कहे। तो वही सरपंच पति के दबंगई से परेशान ग्रामीणों ने कलेक्टर के जन दर्शन में इसकी शिकायत की है।




प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत भदरा में सरपंच पति रामफल कश्यप जो कि ग्राम पटेल भी है के द्वारा खसरा नं 2/1 रकबा 126.197 हे शासकीय भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर पक्का मकान बनाया गया है। खसरा नं 697 रकबा 0.008 हे. भूमि जो कि फुलसिंग के नाम पर है जिसमे 0.005 हे. भूमि पर अवैध कब्जा कर प्रधानमंत्री आवास के तहत घर निर्माण कर कब्जा किया गया है इसके अवाला गाँव के निस्तारी के लिए सुरक्षित भूमि खसरा नं 699 रकबा 0.029 हे. भूमि पर धान का फसल बोया गया है। जो कि पंचायती राज अधिनियम 1993 के धारा 40 के तहत निर्वाचित जनप्रतिनिधि या परिवार के सदस्यों द्वारा बेजा कब्जा किया जाना अनुशासन हीनता की श्रेणी में आता है। जिसको लेकर ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है और शासन से इस पूरे मामले की जांच कर कड़ी कार्यवाही की मांग की गई है।
धमकाने व मारपीट करने की धमकी का आरोप
ग्रामीणों का कहना है कि शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग करने पर उनके साथ धमकाने, गाली-गलौज करने व मारपीट करने की धमकी दी जाती है। आवेदकों ने यह भी आरोप लगाया है कि कई बार गलत केस में अंदर करवाने की भी धमकी दी जा चुकी है।
निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग
उक्त मामले को लेकर ग्रामीणों द्वारा कलेक्टर से जन दर्शन में शिकायत की गई थी जिस पर पटवारी द्वारा पंचनामा तैयार कर तहसीलदार को सौप दिया गया है। लेकिन अभी तक इस पर कोई कार्यवाही नही होने पर गुरुवार को अनुविभागिय अधिकारी कसडोल को ज्ञापन सौंपकर शिकायत की गई जिसमें निष्पक्ष जांच कर अतिक्रमण हटाने व सरपंच पर उचित कार्यवाही की मांग की गई है।









