विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के घर गूंजी किलकारी, बेटे का नाम रखा “अकाय”

418
virat kohli and anushka sharma
virat kohli and anushka sharma
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के घर गूंजी किलकारी, बेटे का नाम रखा “अकाय”

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। अनुष्का-विराट के घर बेटे का जन्म हुआ है। यह जानकारी दोनों ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए दी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने एक पोस्ट शेयर कर अपने बेटे का नाम बताया। अनुष्का और विराट कोहली के बेटे का नाम अकाय है। पोस्ट शेयर कर कपल ने लिखा कि काफी खुशी के साथ और बहुत प्यार के साथ हम सभी को यह बता रहे है कि 15 फवरी को हमने बेबी ब्वॉय को जन्म दिया। वामिका के छोटे भाई का नाम अकाय है। हमें इस समय आपकी दुआओं और गुड विश की जरूरत है। हम आप सभी से अनुरोध करते है कि हमारी निजता का सम्मान करें। प्यार और आभार- विराट और अनुष्का।15 फरवरी 2024 को विरुष्का ने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया। इसकी जानकारी आज यानी 20 फरवरी को कपल ने अपने सोशल मीडिया पर दी। यह खबर जानने के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है।

अनुष्का ने साल 2017 में अपनी बेटी वामिका का दुनिया में स्वागत किया बता दें कि विराट और अनुष्का ने साल 2017 में अपनी बेटी वामिका का दुनिया में स्वागत किया था। अब वामिका को छोटा भाई मिल गया है और फैंस छोटे किंग कोहली के दुनिया में आने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें खूब बधाइयां दे रहे हैं।

IMG 20240420 WA0009
आशीर्वाद अस्पताल की एक और उपलब्धि, शादी के 12 वर्षों के बाद जुड़वा बच्चों का जन्म