कटगी में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित, हेमंत देवांगन ने तीसरी बार किया रक्तदान



चंदन जायसवाल
कसडोल। ग्राम पंचायत कटगी स्थित देवांगन धर्मशाला के सामने राजमिस्त्री संघ भवन में दिनांक 1 जुलाई 2026 को जय श्री श्याम बाबा सेवा समिति, बलौदाबाजार के तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया तथा मानव सेवा का संदेश दिया।




इस अवसर पर अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल कटगी तहसील-कसडोल जिला-बलौदाबाजार भाठापारा कार्यकर्ता हेमंत देवांगन ने तीसरी बार स्वैच्छिक रक्तदान करते हुए कहा कि जब-जब कटगी में रक्तदान शिविर का आयोजन होगा, वे पूरे उत्साह के साथ इसमें अपना योगदान देंगे। उन्होंने समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था ने ग्राम कटगी में आकर लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करने का सराहनीय कार्य किया है।
हेमंत देवांगन ने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है। आपके द्वारा दिया गया रक्त किसी जरूरतमंद की जान बचा सकता है। उन्होंने सभी नागरिकों से मानवता की सेवा के लिए आगे आकर नियमित रूप से रक्तदान करने का आह्वान किया।
रक्तदान शिविर के दौरान उपस्थित लोगों को रक्तदान के महत्व, इसके स्वास्थ्य लाभ और समाज के प्रति इसकी उपयोगिता के बारे में भी जानकारी दी गई। आयोजन को सफल बनाने में जय श्री श्याम बाबा सेवा समिति एवं स्थानीय युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।









