छत्तीसगढ़ 90 विधानसभा में आज कांग्रेस की भरोसा यात्रा, देखें सीएम एवम डिप्टी CM को कहां की मिली जिम्मेदारी

218
congress bharosa yatra
congress bharosa yatra
kabaadi chacha

Raipur/ छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार आज सोमवार को भरोसा यात्रा निकालने वाली है। वहीं सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में ये यात्रा निकाली जाएगी। सभी विधायक अपने-अपने क्षेत्र में इस यात्रा की अगुवाई करेंगे। जहां कांग्रेस के विधायक नहीं हैं वहां जिलाध्यक्षों और दावेदारों को जिम्मेदारी दी गई है यह भरोसा यात्रा पूरे विधानसभा क्षेत्र में 20 से 30 KM तक का सफर तय करेगी। अंतिम पड़ाव में सभाएं होंगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इस दौरान कुल 2700 किलोमीटर की यात्रा पूरी की जाएगी। कांग्रेस नेता लोगों से मिलेंगे और सरकार की उपलब्धि बताएंगे। कार्यकर्ता चर्चित योजनाओं के पोस्टर-पंफलेट भी बांटेंगे।

इस यात्रा में मोटरसाइकिल रैली, भरोसा रथ शामिल होगा। कहीं भी पैदल यात्रा नहीं होगी। सभी विधानसभा का रोड मैप पहले से तय होगा और यात्रा उसी के अनुसार निकाली जाएगी। हर क्षेत्र के प्रमुख स्थानों से यह यात्रा गुजरेगी। जनता को सरकार की योजनाएं के बारे में भी बताना होगा ।

सीएम भूपेश बघेल पाटन, उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव सरगुजा, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत सक्ती, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज बस्तर अपने-अपने क्षेत्रों में यात्रा निकालेंगे।

IMG 20240420 WA0009
मंत्रियों के शपथ लेने के बाद विभागों को लेकर बना सस्पेंस, किस मंत्री को मिलेगा कौन सा विभाग ?