2 अक्टूबर राशिफल जाने, क्या कहता है आपका भाग्य.. मेष से लेके मीन तक हाल

1541
aajkarashifal
aajkarashifal

मेष: स्वास्थ्य पर ध्यान दें। शत्रुओं पर विजय पालेंगे। कार्यों मे धीरे-धीरे प्रगति हो रही है। प्रेम-संतान आपका मध्यम है और व्यापार आपका सही चल रहा है। हरी वस्तु का दान करें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

वृषभ: मन चिंतित रहेगा। खर्च की अधिकता से मन परेशान रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। क्रोध के कारण कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। प्रेम-संतान मध्यम रहेगा और व्यापार लगभग ठीक रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन: आय की स्थिति सुदृढ़ होगी, लेकिन उतार-चढ़ाव बना रहेगा। घरेलू सुख बाधित रहेगा और घर में कोलाहल रहेगा। प्रेम-संतान अच्छा है और व्यापार भी अच्छा है। कालीजी को प्राणाम करते रहें।

कर्क:व्यावसायिक उतार-चढ़ाव बना रहेगा। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। सरकारी तंत्र से पंगेबाजी ना करें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान ठीक-ठाक और व्यापार भी अच्छा रहेगा, लेकिन कोई नए व्यापार की शुरुआत मत करिएगा। काली वस्तु का दान करें।

सिंह: मान-सम्मान पर कोई रिस्क मत लीजिएगा। यात्रा में कष्ट संभव है। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार भी मध्यम दिख रहा है। हरी वस्तु का दान करें।

कन्या: परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट-चपेट लग सकता है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ा बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। सूर्य को जल देते रहें।

तुला: तुला राशि की स्थिति मध्यम कही जाएगी। सरकारी तंत्र से थोड़ा परेशानी का स्थिति बन सकता है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति लगभग ठीक है और व्यापार मध्यम दिख रहा है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। लाल वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि की स्थिति स्वास्थ्य के मामले में थोड़ा-सा बेहतर हुए हैं। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार की स्थिति आपकी लगभग सही है। शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे और रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा । लाल वस्तु पास रखें।

इस तारीख तक फ्री में अपडेट करा सकेंगे अपना Aadhaar Card, जानें इसका आसान प्रोसेस

धनु: बच्चों के सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मय-मय से बचें। मन थोड़ा-सा खराब रहेगा। मानसिक स्थिति उदास, क्रोध और अवसादित यह सारी स्थिति बनी रहेगी। व्यापार सही चलता रहेगा। स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर: घरेलू सुख बाधित रहेगा। घर में तू-तू,मय-मय का संकेत होगा। नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक है, लेकिन सीने में विकार संभव है। प्रेम-संतान अच्छा है और व्यापार अच्छा है। काली जी को प्राणाम करते रहें।

कुंभ: व्यापारिक स्थिति थोड़ी-सी मध्यम दिख रही है। स्वास्थ्य में नाक, कान और गला की परेशानी हो सकती है। प्रेम-संतान ठीक है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन: मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। जुबान पर नियंत्रण रखें। निवेश से बचें। स्वास्थ्य मध्यम , प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार भी मध्यम है। शिवजी को प्राणाम करते रहें।

IMG 20240420 WA0009