यादव समाज की बैठक हुई सम्पन्न, चेलक राम यादव मोवा वार्ड के अध्यक्ष बने

72
kabaadi chacha

रायपुर। छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज महानगर इकाई रायपुर के तत्वाधान में वार्ड क्रमांक 09 एवं 10 मोवा , शीतला माता मंदिर परिसर रायपुर में 10 जनवरी रविवार शाम 06:00 बजे से सभापति प्रीतम यादव जिला संयुक्त सचिव , अध्यक्षता सुन्दर लाल यादव शहर अध्यक्ष , विशेष अतिथ्यि शत्रुघन यादव , वरिष्ठ उपाध्यक्ष , विश्राम सिंह यादव , महामंत्री , मतवारी यादव कोषाध्यक्ष , नन्दकुमार यदु संयुक्त सचिव के सानिधय में सम्पन्न हुई । बैठक में भगवान श्री कृष्ण राधा जी एवं शीतला मता जी के पूजा अर्चना से प्रारंभ हुई। बैठक में सर्वसम्मति से झेरिया यादव समाज मोवा वार्ड नं . 09 एवं 10 रायपुर का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष चेलकराम यादव , उपाध्यक्ष गणेश यादव , सचिव राजेन्द्र यादव , कोषाध्यक्ष शुभम यादव , सहसचिव राजाराम यादव को चुना गया एवं सामाजिक नियमानावली के अनुसार नवनियुक्ति पदाधिकारियो का शपथ दिलाया गया। सुन्दरलाल यादव ने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि सामाजिक चेतना , आर्थिक उन्नति , सामाजिक राजनीतिक जागरूता एवं शैक्षणिक विकास पर विस्तृत रूप से संगठित कर सशक्त शक्तिशाली बनाने में जोर दिया। आगे बताया कि सामाजिक , राजनैतिक , आर्थिक विकास एकता शिक्षा के संबंध में कहा आगामी फरवरी माह में ग्यारह जोडे का आदर्श विवाह , युवक – युवती परिचय सम्मेलन के संबंध में विस्तार से बताया। आगे बताया की 15 जनवरी को झेरिया यादव समाज का एक दिवसीय जिला स्तरीय एकता साक्षरता विकास के थीम पर शपथ ग्रहण सम्मान समारोह एवं सामाजिक सम्मेलन मस्तूरी विधानसभा के ग्राम पंचायत जोधरा के तक्षशिला स्कूल मैदान में रखा गया हैं। जिसके मुख्य अतिथि चंद्रपुर के विधायक रामकुमार यादव ( उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन ) तथा मस्तूरी क्षेत्र के विधायक डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी उपस्थित रहेंगे। वहीं इस कार्यक्रम की अध्यक्षता झेरिया यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष जगनीक यादव करेंगे। साथ ही नूतन वर्ष 2021 की उपस्थित यादव बन्धुओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस मौके में जीवन यादव अध्यक्ष शहर युवा प्रकोष्ठ , प्रमोद यादव अध्यक्ष रायपुर , ग्रामीण झंगलूराम यादव , नरेश यादव , दुर्गेश यादव , सुखूराम यादव , बलराम यादव , महेश यादव , सूरज यादव , विशाल यादव , नारायण यादव आदि बड़ी संख्या में महिला एवं पुरूष यादव बन्धु उपस्थित रहे हैं। बैठक का संचालन राधे यादव एवं रामस्वरूप यादव ने किया। अंत में आभार व्यक्त मतवारी यादव ने किया। उक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति में सुन्दरलाल यादव ने दी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
IMG 20240420 WA0009
शाह भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो करेंगे