अखिल भारतीय सतनाम सेना की प्रदेश स्तरीय बैठक में प्रदेशस्तर पर जनहितकारी और लोक कल्याणकारी कार्य को किये जाने का हुआ निर्णय

86

मुगेंली। अखिल भारतीय सतनाम सेना की प्रदेश स्तरीय बैठक मुगेंली विश्राम गृह में सम्पन्न हुई। सतनाम धर्म संचालक भारत वर्ष राजागुरू धर्मगुरू बालदास साहेब गुरुगद्दीनशीन गुरुद्वारा भंडारपुरीधाम राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय सतनाम सेना, युवराजगुरू गुरु सौरभ साहेब प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ अखिल भारतीय सतनाम सेना एवं सतनाम सेना के सभी पधाधिकारी (राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला, ब्लॉक, ग्राम) बैठक में शामिल हुए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

कोरोना महामारी और प्रशासन के कोविड नियमों का पालन करते हुए किया गया। अखिल भारतीय सतनाम सेना का 10 फरवरी  2022 को स्थापना दिवस का मुंगेली में होने वाला आयोजन स्थगित कर दिया गया है। स्थापना दिवस के अवसर को सभी ग्राम, ब्लॉक, जिला, प्रदेश स्तर पर जनहित और लोक कल्याण के लिए कार्य करना है। इसके अन्तर्गत ब्लड डोनेट शिविर, अनाथालय एवं हॉस्पिटलों में फल वितरण, फुटपाथ में जरूरत मंदो को कंबल आदि उपलब्ध कराना इत्यादि।


प्रदेश स्तरीय बैठक में मुंगेली प्रमोद सतनामी, राजनांदगांव संजय सतनामी, कवर्धा संतान सतनाम, बलोदाबाजार टेकराम दिवाकर सतनामी, रायपुर नोहर सतनामी, बिलासपुर साहूकार सतनामी, नवागढ़ अनूप सतनामी, भाटापारा देवनारायण सतनामी, सिमगा मनोज सतनामी, तिल्दा राकेश सतनामी, महासमुंद अजय सतनामी, तखतपुर प्रकाश सतनामी, मस्तूरी टीकम सतनामी, बेमेतरा ठाकुरप्रसाद जोशी, नया रायपुर भोला सतनामी, अभनपुर दीपक सतनामी, सरायपाली दिलबंधु सतनामी, पलारी जगदेव सतनामी, भिलाई केश्कर सतनामी, कोरबा संतदास सतनामी, पथरिया सुशील सतनामी, लोरमी राजा मारी सतनामी आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी गुरु सेवक बादल भारद्वाज प्रदेश मिडिया प्रभारी अखिल भारतीय सतनाम सेना छत्तीसगढ़ द्वारा दी गई।

IMG 20240420 WA0009
अखिल भारतीय सतनाम सेना ब्लॉक इकाई द्वारा अभनपुर में 22 दिसंबर को होगा विशाल सतनाम शोभायात्रा का आयोजन