अभिरक्षा के दौरान विगत 6 माह से फरार आरोपी धनीराम घृतलहरे को रायपुर पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार

80
kabaadi chacha
google.com, pub-3068255257089060, DIRECT, f08c47fec0942fa0 google.com, pub-3068255257089060, RESELLER, f08c47fec0942fa0 adbumps.com, 5628222605, DIRECT

रायपुर। थाना तुमगांव जिला महासमुंद के अपराध क्रमांक 141/2020 धारा 394, 34 भादवि0 एवं अपराध क्रमांक 368/20 धारा 395, 459, 380 भादवि. के आरोपी धनी राम घृतलहरे पिता सरजू घृतलहरे उम्र 26 वर्ष निवासी देवगांव थाना खरोरा जिला रायपुर को उपचार हेतु डी.के.एस. सुपर स्पेशलिटी हाॅस्पिटल रायपुर में दिनांक 17.05.2021 को भर्ती कराया था। हाॅस्पिटल में उपचार के दौरान दिनांक 19.05.2021 को आरोपी धनी राम घृतलहरे हाथ में लगी हुयी हथकडी से अपने हाथ को निकालकर अभिरक्षा से फरार हो गया था। जिस पर आरोपी के विरूद्ध थाना गोलबाजार में अपराध क्रमांक 33/21 धारा 224 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया था।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

 

आरोपी विगत 06 माह से फरार चल रहा था जिसकी पतासाजी करते हुए उसके छिपने के हर संभावित स्थानों में लगातार रेड कार्यवाही कर आरोपी की गिरफ्तारी के हर संभव प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान दिनांक 11.11.21 को थाना नेवरा पुलिस की टीम को फरार आरोपी धनी राम घृतलहरे के उसके निवास मंे उपस्थित होने की जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी नेवरा के नेतृत्व में थाना नेवरा पुलिस की टीम द्वारा आरोपी के ग्राम देवगांव खरोरा स्थित मकान में रेड कार्यवाही कर आरोपी धनी राम घृतलहरे को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।

IMG 20240420 WA0009
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने सभा को किया संबोधित