रायपुर। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने विधानसभा परिसर में पत्रकारों से चर्चा करते कहा कि अरपा भैसाझार परियोजना एक महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना में अधिकारियों व ठेकेदारों द्वारा जो गंभीर अनियमितता की गई है। राजस्व मंत्री ने स्वीकारा है कि खसरा क्रमांक 1/6 ‘‘19‘‘ में से व खसरा क्रमांक 1/4 का प्रकाशन धारा 11 व 19 के तहत् नहीं हुआ है व धारा 31 के अंतर्गत आपत्तियों के निराकरण के उपरांत अवार्ड पारित किया गया है यह घोर आपत्तिजनक है। इसकी जाॅच होनी चाहिए ताकि इस पूरे मामले से पर्दा उठ सके। उन्होने कहा कि जब शासकीय जमीन की अधिग्रहण की जाती है तो उसकी एक प्रक्रिया होती है जिसका पालन ही नही किया गया है। इस पूरे योजना मेें जो गंभीर त्रुटियां की गई है उसे छिपाने का भी काम किया जा रहा है, जो बेहद ही गंभीर है। जिस जमीन का नहर के लिए चयन ही नही किया है उसकी भी राशि निकाली गयी है। इस पूरे मामले सदन में उठने के बाद पूर्व में ही कुछ ही अधिकारियों के उपर कार्यवाही की गई है जो पर्याप्त नही है। इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय व पप्रामाणिक जाॅच होनी चाहिए ताकि यह स्पष्ट हो सके की इस मामले में किसका हाथ है व जिनके साथ अन्याय हो रहा है उसे न्याय मिल सके।
राजनीति
विकास उपाध्याय ने अभनपुर विधानसभा में किया धुआंधार प्रचार, वरिष्ठ कांग्रेस...
विकास उपाध्याय ने अभनपुर विधानसभा में किया धुआंधार प्रचार, वरिष्ठ कांग्रेस नेता धनेंद्र साहू जिला अध्यक्ष उधो राम वर्मा थे मौजूद
रायपुर। रायपुर लोकसभा प्रत्याशी...
रायपुर लोकसभा भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने पश्चिम विधानसभा के विभिन्न...
रायपुर लोकसभा भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने पश्चिम विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में किया रोड शो
रायपुर। रायपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने...
भाजपा का बुद्धिजीवी सम्मेलन विजन ऑफ विकसित भारत 2 मई को...
भाजपा का बुद्धिजीवी सम्मेलन विजन ऑफ विकसित भारत 2 मई को ,भाजपा राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े होंगे मुख्य अतिथि
रायपुर। भाजपा 2 मई को राजधानी...
अपना सूपड़ा साफ होते देख कांग्रेस संविधान और आरक्षण खत्म होने...
अपना सूपड़ा साफ होते देख कांग्रेस संविधान और आरक्षण खत्म होने का भ्रम फैला रही है - विष्णुदेव साय
जांजगीर चांपा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने...