आज का राशिफल: देखे कैसा रहेगा आज का दिन, मेष से लेकर मीन तक

119

कैसा रहेगा आज का दिन आपके लिए? क्या कहते हैं आज के सितारे? दैनिक राशिफल के माध्यम से जानिए आज का राशिफल किन राशियों को फायदा मिलेगा और किन राशियों को नुकसान से गुजरना पड़ सकता है? इसकी जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मेष
मानसिक शान्ति‍ रहेगी। आत्मविश्वास में कमी भी हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मित्र के सहयोग से कारोबार शुरू हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में व्‍यवधान आएंगे। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। कुटुम्‍ब में मान-सम्‍मान में वृद्धि होगी। संतान को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं।

 

वृष
मन परेशान हो सकता है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। मीठे खानपान में रुचि बढ़ सकती है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। संतान की ओर सुखद समाचार मिल सकते हैं। सुस्‍वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी। माता को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। म‍ित्रों से भेंट होगी।

मिथुन
भाई-बहनों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। कारोबार के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। रहन-सहन कष्‍टदायी हो सकता है। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। मानसिक शांति रहेगी, लेकिन स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है।

ये भी पढ़ें – चार सवारी बैठाकर वाहन चलाने वाले मोटरसाइकिल चालक के वायरल वीडियो पर यातायात पुलिस ने की कार्यवाही

 

कर्क
आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। वाणी में कठोरता का भाव रहेगा। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी। परिवार में धार्म‍िक कार्य होंगे।

आज का राशिफल : 19 दिसम्बर : इन राशि वालों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें दैनिक राशिफल

सिंह
मानसिक शान्ति‍ रहेगी। भवन सुख में वृद्धि होगी। माता का सानिध्य मिलेगा। कारोबार में लाभ के अवसर मिल सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। मित्रों का सहयोग रहेगा। आत्‍मविश्वास में कमी आएगी। दैनिक रहन-सहन अस्‍तव्‍यस्‍त रह सकता है। शैक्ष‍िक कार्यों में सफलता के योग हैं।

कन्या
धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। तरक्की हो सकती है। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। परिवार की समस्‍या परेशान कर सकती है। संचित धन की हानि हो सकती है। संतान सुख में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं।

ये भी पढ़ें – राज्य में पहली बार जिला प्रशासन रायपुर की अनोखी पहल, प्राथमिक शाला शिक्षकों का खेल गतिविधियों के लिए विशेष प्रशिक्षण

 

तुला
मन प्रसन्न रहेगा। फिर भी बातचीत में संयत रहें। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। धैर्यशीलता में कमी आएगी। पारिवारिक समस्‍याएं परेशान कर सकती हैं।

वृश्चिक
आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं।

धनु
सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। पिता का सानिध्य मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं, लेकिन तरक्‍की के मौके भी मिलेंगे। तरक्‍की के योग बनेंगे।

आज का राशिफल, Rashifal 1 October 2023: इन राशियों में उतार चढ़ाव, उथल पुथल रहने वाला है आज का दिन, देखें अपनी राशि

मकर
आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास भी करें। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा, लेकिन खर्चों में वृद्धि होगी। स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें – पत्नी पर चाकू से वार कर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

कुंभ
दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। सुस्‍वादु खानपान के प्रति रुझान बढ़ेगा। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। कार्यभार के साथ आय में वृद्धि संभव है।

मीन
वाणी में मधुरता रहेगी। घर-परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। भवन के रखरखाव एवं साज-सज्जा के कार्यों पर खर्च बढ़ सकते हैं। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। रहन-सहन कष्‍टप्रद हो सकता है। आत्‍मविश्वास में वृद्धि होगी। वस्त्रों आदि के प्रति रुझान बढ़ेगा।

IMG 20240420 WA0009