आज का राशिफल : देखे कैसा रहेगा आज का दिन

84
Screenshot 2022 0906 012733 1
Screenshot 2022 0906 012733 1

कैसा रहेगा आज का दिन आपके लिए ? क्या कहते हैं आज के सितारे ? दैनिक राशिफल के माध्यम से जानिए आज का राशिफल किन राशियों को फायदा मिलेगा और किन राशियों को नुकसान से गुजरना पड़ सकता है ? इसकी जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए ।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मेष राशि

आज स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही करना उचित नहीं है। बुरे लोगों की संगत के कारण आप काफी निराशा का अनुभव करेंगे। नकदी में कमी के कारण आपके काम में बाधा आ सकती है। सोने-चांदी के व्यापारियों को थोड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।

वृषभ राशि

आज दान-पुण्य आदि में आपको धन खर्च करना पड़ेगा। आप प्रकृति के निकट रहने का प्रयास करेंगे। इससे आपके मन को शान्ति मिलेगी। सन्तान के भविष्य को लेकर निर्णय ले सकते हैं। व्यापारी वर्ग को पुरानी क्रेडिट के कारण बड़ा लाभ मिल सकता है।

मिथुन राशि

आज घर का माहौल बहुत सकारात्मक रहेगा। सोच-समझकर आपको शब्दों का चयन करना चाहिए। पड़ोसियों के साथ कहासुनी हो सकती है। ईर्ष्यालु लोग आपके कार्यों में बाधा डालने का प्रयास करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको बड़े अधिकार प्राप्त हो सकते हैं।

कर्क राशि

आज बच्चों की उन्नति से मन उल्लासित रहेगा। प्रेम प्रस्ताव मिलने के योग बन रहे हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सरकारी कार्य आसानी से पूर्ण हो जायेंगे। प्रेम संबंधों को लेकर परेशानी होगी। आय में निश्चितता रहेगी।

सिंह राशि

आज आपकी स्पष्टवादिता के कारण परिवार की सुख-शान्ति पर बुरा असर पड़ सकता है। अनुभवी व्यक्तियों के साथ आज समय बिता सकते हैं। रियल एस्टेट से जुड़े कारोबार में उन्नति होगी। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। धन की आवक में आ रही बाधा दूर होगी।

आज का राशिफल : देखे कैसा रहेगा आज का दिन, अपनी राशि के अनुसार

कन्या राशि

आज जॉब में अनुकूलता रहेगी। मित्रों का उत्तम सहयोग प्राप्त होगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आपके ज्यादातर काम आज फोन के माध्यम से हो सकते हैं। अपनी क्षमताओं का कुशल प्रयोग कर पायेंगे। व्यापार में आप नया प्रयोग कर सकते हैं।

तुला राशि

आज तनाव लेने से आपको बचना चाहिए। कारोबार के लिए आपको थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। समाज सेवी संस्थाओं में आप जुड़ सकते हैं। आज आपको ज्यादा काम करना पड़ेगा। परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बनायेंगे।

वृश्चिक राशि

आज दांपत्य संबंधों की खटपट दूर होगी। आयात-निर्यात से जुड़े व्यवसाय में आपको उच्च आर्थिक लाभ हो सकता है। प्रेम संबंधों को लेकर ज्यादा भावुक न हों। घर और व्यवसाय में आप सामंजस्य स्थापित कर पायेंगे। अपना ध्यान सिर्फ अपने काम पर रखें।

धनु राशि

आज नए अनुबन्धों को लेकर सावधान रहें। अपना समय अनावश्यक कार्यों में बर्बाद न करें। कोई मूल्यवान वस्तु गुम हो सकती है। आज आपको कोई भी नया काम शुरू नहीं करना चाहिए। आपको आत्मसम्मान का हमेशा ध्यान रखना चाहिए।

मकर राशि

आज बड़े भाई-बहनों से संबंध मधुर होंगे। आप समस्याओं का समाधान करने में जुटे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको इच्छित पद दिया जा सकता है। प्रेम संबंधों का काफी अच्छी तरफ से आनन्द उठायेंगे।

कुंभ राशि

आपके व्यक्तित्व में काफी सकारात्मक परिवर्तन आ रहे हैं। जीवनसाथी आपको हर स्थिति में सहयोग अवश्य देंगे। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। बच्चों की पढ़ाई पर धन खर्च होगा।

मीन राशि

आज आपकी योग्यता और कुशलता की हर जगह प्रशंसा होगी। धर्म-कर्म में रुचि ले सकते हैं। बॉस आपके ऊपर अतिरिक्त काम का बोझ डाल सकते हैं। अचानक किसी काम में आई बाधा को दूर करने के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है।

IMG 20240420 WA0009