आज का राशिफल : देखे कैसा रहेगा आज का दिन, अपनी राशि के अनुसार

169
Screenshot 2022 0906 012733 1
Screenshot 2022 0906 012733 1

कैसा रहेगा आज का दिन आपके लिए ? क्या कहते हैं आज के सितारे ? दैनिक राशिफल के माध्यम से जानिए आज का राशिफल किन राशियों को फायदा मिलेगा और किन राशियों को नुकसान से गुजरना पड़ सकता है ? इसकी जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए ।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

 

मेष
आज आप ज्यादा से ज्यादा समय मनोरंजन और खानपान में व्यतीत करेंगे। कुछ शारीरिक कष्ट हो सकता है। छोटे बच्चों की परवरिश को लेकर थोड़े चिन्तायुक्त हो सकते हैं। अपने सिद्धान्तों और विचारों से समझौता न करें। कार्यक्षेत्र में आपके अधिकारों में कटौती की जा सकती है।

वृष
आज अपने भीतर परिपक्वता विकसित करें। परिवार को खुश रखने के लिये मंहगी वस्तुओं को खरीद सकते हैं। वाहन के मेंटीनेंस की आवश्यकता महसूस होगी। यह समय आपको शांतिपूर्ण तरीके से बिताने की सलाह दी जाती है।

मिथुन
आज आपको अनावश्यक कारणों से दौड़भाग करनी पड़ सकती है। घर और ऑफिस दोनों में सामंजस्य बिठाना थोड़ा मुश्किल होगा लेकिन आप इसे कर पाएंगे। लोग आपकी मजबूरी और परेशानियों को दरकिनार कर सकते हैं। आज किसी से उधार लेना उचित नहीं है।

कर्क
आज नई नौकरी ढूंढ रहे हैं तो सफलता मिल सकती है। पूर्व में की गई मेहनत का सकारात्मक परिणाम आपको मिलेगा। नौकरी और व्यापार को लेकर परेशानियां हल होने की सम्भावना है। जीवनसाथी के प्रति प्रेम और सम्मान भाव में वृद्धि होगी।

सिंह
आज जॉब में पदोन्नति को लेकर चर्चा चल सकती है। आप लोगों के सामने अपने व्यक्तित्व को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाने का प्रयास कर सकते हैं। किन्तु ये ध्यान अवश्य रखें की लोग आपके गुणों को योग्यता से अधिक महत्व देंगे।

16 जनवरी को सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य

कन्या
आज दैनिक पूजा-जप के लिए समय अवश्य निकालें। आवश्यक कार्यों को दोपहर से पूर्व पूर्ण कर लें। अपनी गलतियों से सीखने का प्रयास करें। लेकिन उसे लेकर मन में ग्लानि का भाव भी आपके लिए हितकर नहीं है।

तुला
आज अपने विचारों को दूसरों के ऊपर न थोपें। किसी मित्र को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। अपनी नैतिक जिम्मेदारियों का पालन करें। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए सामाजिक दूरी व अन्य नियमों में ढील करना नुकसानदायक सिद्ध हो सकता है।

वृश्चिक
आज आप क्रिएटिव विचारों से धनी रहेंगे और इसका लाभ आपको हर जगह प्राप्त होगा। व्यवसाय में आ रहे प्रतिरोधों को चतुराई से दूर कर लेंगे। आज संगीत और बॉलीवुड इण्डस्ट्री से जुड़े लोगों को बेहतरीन मौके मिल सकते हैं।

धनु
आज उधार दिया हुआ धन वापस मिलने के योग बन रहे हैं। नौकरों की गतिविधियों पर ध्यान दें। लोग आपसे सहयोग की अपेक्षा रखेंगे। बॉस आपको कोई बड़ा काम सौंप सकते हैं। अटके हुए कार्यों को शुरू करने का दबाव रहेगा।

मकर
आज जल्दी सफलता प्राप्त करने के लिए शॉर्टकट्स अपनाने से बचें। व्यावसायिक साझेदारों के साथ कोई डील करने से पहले उसे अच्छी तरह से समझ लें। पैतृक संपत्ति को लेकर कुछ विवाद जन्म ले सकते हैं। विद्यार्थी उच्च शिक्षा को लेकर उत्सुक रहेंगे।

कुंभ
आज महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें। ऑफिस के तनाव का असर घर पर न होने दें। नेटवर्किंग के व्यवसाय से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में कुछ अनबन हो सकती है। निराशाजनक विचारों से दूर रहें।

मीन
आज आय में वृद्धि होने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपके सामाजिक संबंध मधुर होंगे। आपका फोकस पूरी तरह से अपने काम पर होगा। वकालत के पेशे से जुड़े लोगों को लाभ होगा । कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

IMG 20240420 WA0009