सट्टा संचालित करते 2 सटोरियें गिरफ्तार

173
IMG 20221014 123132
IMG 20221014 123132

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के संतोषी नगर इलाके में टिकरापारा पुलिस ने दो सटोरियों को सट्टा संचालित करते गिरफ्तार किया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 13.10.2022 को वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी टिकरापारा के नेतृत्व में थाना टिकरापारा पुलिस द्वारा थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत संतोषी नगर स्थित यादव पान ठेला पास सट्टा संचालित करते सतीश यादव एवं गोपाल कृष्ण साहू निवासी रायपुर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी रकम कुल 5200/- रूपये एवं 11 नग सट्टा-पट्टी जप्त किया जाकर सटोरियों के विरूद्ध थाना टिकरापारा में क्रमशः अपराध क्रमांक 574/22 एवं 575/22 धारा 4क जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

दोनों आरोपियों के विरूद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही की गई है।
गिरफ्तार आरोपी –
01. सतीश यादव पिता घसिया राम यादव उम्र 40 साल निवासी संजय नगर सतनामी पारा थाना टिकरापारा रायपुर।
02. गोपाल कृष्ण साहू पिता रमाशंकर साहू उम्र 30 साल निवासी भेंडीकोना थाना माल खरौदा जिला जांजगीर चांपा हाल छत्तीसगढ़ नगर थाना टिकरापारा रायपुर।

कर्मचारियों को डीए की सौगात दिए जाने पर छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ ने जताया मुख्यमंत्री का आभार