आज का राशिफल : देखे कैसा रहेगा आज का दिन, अपनी राशि के अनुसार

146
Screenshot 2022 0906 012733 1
Screenshot 2022 0906 012733 1

कैसा रहेगा आज का दिन आपके लिए ? क्या कहते हैं आज के सितारे ? दैनिक राशिफल के माध्यम से जानिए आज का राशिफल किन राशियों को फायदा मिलेगा और किन राशियों को नुकसान से गुजरना पड़ सकता है ? इसकी जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए ।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मेष
आज अधीनस्थ कर्मचारियों से अपेक्षानुकूल सहयोग नहीं मिल पाएगा। आप अपने लक्ष्यों को लेकर थोड़े दबाव में रहेंगे। कोई भी काम करने से पूर्व मित्रों से विचार-विमर्श अवश्य कर लें। विरोधी आपके सामने दोबारा सक्रिय हो सकते हैं।

वृष
आज व्यावसायिक अनुबंध करने से पहले सतर्कता बरतें । जमीन के कारोबारियों के लिए दिन अच्छा नहीं है। आप लोगों की मदद के लिए तैयार रहेंगे। लेकिन लोग मौका पड़ने पर आपको धोखा दे सकते हैं। अपनी वाणी पर संयम रखें।

मिथुन
आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। मार्केटिंग संबंधित कार्यों से बेहतरीन लाभ होगा। घर में सुख-सुविधाओं का विशेष ध्यान रखेंगे। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर होंगे। ऑफिस में आपके काम की प्रशंसा होगी। परिवार में लोग आपकी बातों को अनसुना कर सकते हैं।

कर्क
आज व्यवसाय में आपको थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। ज्यादा सोच-विचार के चक्कर में काम बिगड़ सकते हैं। छोटे बच्चों को डांटने के बजाए उन्हें समझाएं। आपसे ईर्ष्या रखने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

सिंह
आज आयात-निर्यात से संबंधित व्यवसायियों के लिए अच्छा दिन है। अपने विचारों को दूसरों पर थोपने से बचें। परिवार में आपसी सामंजस्य में वृद्धि होगी। देव स्थल की यात्रा के लिए जा सकते हैं। नया वाहन खरीद सकते हैं।

आज का राशिफल: देखे कैसा रहेगा आज का दिन, किन राशि वालो को होगा लाभ, मेष से लेकर मीन तक

कन्या
आज कार्यक्षेत्र में लोगों के मनोभावों की उपेक्षा न करें। पति-पत्नी के बीच मीठी नोंक-झोंक होने की संभावना है। छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। मन अप्रसन्न रहने वाला है। डायबिटीज़ और रक्तचाप के रोगियों को परेशानी हो सकती है।

तुला
आज मित्र के सहयोग से आपको धन लाभ मिलने की संभावना बन रही है। शत्रुओं के ऊपर आपका प्रभाव बढ़ेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। माता-पिता का आशीर्वाद जरूर लें। आय के नये स्रोत विकसित हो सकते हैं।

वृश्चिक
आज अधिकारी वर्ग से आपको काफी समर्थन मिलेगा। कार्यक्षेत्र की उलझनों को सुलझाने में मेहनत करनी पड़ेगी। घर के इंटीरियर में कुछ बदलाव कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों के बीच प्रेमभाव में वृद्धि होगी। धार्मिक आयोजन की संभावना बन रही है।

धनु
आज कई दिनों से चली आ रही समस्या का समाधान मिलेगा। व्यापार में प्रभावशाली लोगों से आपके संपर्क मजबूत होंगे। स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। दिखावे के चक्कर में अपना नुकसान करा सकते हैं। आईटी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को विदेश से जॉब के ऑफर मिल सकते हैं।

मकर
आज शेयर मार्केट में बड़ा निवेश करने से आपको बचना चाहिए। वैवाहिक संबंधों में तनाव उत्पन्न होने की संभावना है। नए सहयोगियों से आपको सावधान रहना चाहिए। गर्मी और उमस के कारण माइग्रेन का दर्द उभर हो सकता है। घूमने-फिरने में समय बर्बाद होगा।

कुंभ
आज वकालत के पेशे से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत अच्छा है। कार्यक्षेत्र में आपका विरोध करने वाले लोगों की आलोचना हो सकती है। कानूनी मामलों में विजय मिलने की प्रबल संभावना है। अपने लोगों की सलाह लेने से पीछे न हटें। आपके मन में विचारों का आधिक्य रहेगा।

आज का राशिफल : देखे कैसा रहेगा आज का दिन, अपनी राशि के अनुसार

मीन
आज नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। प्रेमी जन से झगड़ा हो सकता है। कुटीर उद्योगों से उत्तम धन लाभ होगा। तीखा भोजन करने से बचें। आपके काम का श्रेय दूसरे लोग ले सकते हैं। पहले किए गए प्रयासों का उत्तम परिणाम मिलेगा।

IMG 20240420 WA0009