इस दिन जिले में मांस – मटन का विक्रय पूर्ण रूप से रहेगा प्रतिबंधित

150
मटन विक्रय प्रतिबंधित
मटन विक्रय प्रतिबंधित

रायपुर। सम्पूर्ण नगर पालिक निगम रायपुर के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में दिनांक 26 जनवरी 2023 गुरुवार को गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर मांस – मटन का विक्रय पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इस सम्बन्ध में छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेश के परिपालन में नगर पालिक निगम रायपुर के स्वास्थ्य विभाग की ओर से दिनांक 26 जनवरी 2023 गुरूवार को गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर रायपुर नगर पालिक निगम के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में स्थित पशुवध गृह एवं समस्त मांस – मटन विक्रय की दुकानों को बंद रखे जाने का आदेश जारी किया गया है।

नगर पालिक निगम स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 26 जनवरी 2023 गुरुवार को गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर किसी भी दुकान में मांस विक्रय करते पाये जाने पर मांस जप्त करने की कार्यवाही की जायेगी और सम्बंधित व्यक्ति के विरूद्ध यथोचित कार्यवाही भी की जायेगी। दिनांक 26 जनवरी 2023 गुरूवार को गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर नगर पालिक निगम रायपुर के समस्त जोन स्वास्थ्य अधिकारीगण, समस्त जोन स्वच्छता निरीक्षकगण मांस- मटन के विक्रय पर प्रतिबन्ध के आदेश का व्यवहारिक पालन सुनिश्चित करवाएंगे और इस हेतु अपने सम्बंधित जोन क्षेत्रों के मटन बाजारों में लगातार सतत पर्यवेक्षण करेंगे।

COVID UPDATE - तेजी से फैल रहा कोरोना का नया वैरिएंट, अब तक 3000 से अधिक मामले आए सामने.