इस दिन रायपुर नगर पालिक निगम के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में मांस – मटन विक्रय पूर्ण रूप से रहेगा प्रतिबंधित

60
मटन विक्रय प्रतिबंधित
मटन विक्रय प्रतिबंधित

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में दिनांक 4 जून 2023 रविवार को कबीर जयन्ती के पावन अवसर पर मांस – मटन का विक्रय पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इस सम्बन्ध में छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेश के परिपालन में रायपुर नगर पालिक निगम के स्वास्थ्य विभाग की ओर से दिनांक 4 जून 2023 रविवार को कबीर जयन्ती के पावन अवसर पर रायपुर नगर पालिक निगम के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में स्थित पशुवध गृह एवं समस्त मांस – मटन विक्रय की दुकानों को बंद रखे जाने का आदेश जारी किया है।

दिनांक 4 जून 2023 रविवार को कबीर जयन्ती के पावन अवसर पर किसी भी दुकान में मांस-मटन विक्रय करते पाये जाने पर मांस- मटन जप्त करने की कार्यवाही की जायेगी और सम्बंधित व्यक्ति के विरूद्ध यथोचित कार्यवाही भी की जावेगी। दिनांक 4 जून 2023 रविवार को कबीर जयन्ती के पावन अवसर पर नगर पालिक निगम रायपुर के समस्त जोन स्वास्थ्य अधिकारीगण, जोन स्वच्छता निरीक्षकगण मांस- मटन के विक्रय पर पूर्ण प्रतिबन्ध के आदेश का व्यवहारिक पालन सुनिश्चित करवाएंगे और इस हेतु अपने – अपने सम्बंधित जोन क्षेत्रों में सतत निरन्तर पर्यवेक्षण करेंगे।

निर्माणाधीन मकान से लोहे का पाईप चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार