कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान घायल महिला की मृत्यु, मुख्यमंत्री ने जताया गहरा दुख

72
kabaadi chacha

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 14 अक्टूबर को माकड़ी के मांझीबोरण्ड में कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान घायल श्रीमती शांति मंडावी की आज रायपुर के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है । उन्होंने श्रीमती शांति मंडावी के परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मृतक के परिवारजनों को 04 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मंजूर की है। मुख्यमंत्री ने मृतक के परिवारजनों को सहायता राशि उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

गौरतलब है कि माकड़ी विकासखण्ड के ग्राम मांझीबोरण्ड निवासी श्रीमती शान्ति मंडावी पति श्री उमेश मंडावी कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान शुक्रवार को घायल हो गयी थीं। जहां से उन्हें माकड़ी सामुदायिक केंद्र में प्राथमिक उपचार के उपरांत हालात सामान्य ना होने पर उच्चस्तरीय इलाज हेतु रायपुर के निजी अस्पताल में रिफर कर दिया गया था। जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गयी थी। इस दौरान जिला प्रशासन के अधिकारियों ने मृतक महिला के गृह ग्राम पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया।

IMG 20240420 WA0009
लोकसभा चुनाव में कार्यकर्त्ताओं की मेहनत से कांग्रेस को मिलेगी जीत : सचिन पायलट