कृषि विभाग में रिक्त पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित, अंतिम तिथि 25 जून

117
job alert
job alert

महासमुंद। उप संचालक कृषि महासमुंद में विभिन्न पदों हेतु संविदा नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए है। पात्र अभ्यर्थी 25 जून 2023 तक कार्यालय उप संचालक कृषि महासमुंद में आवेदन जमा कर सकता है। आवेदन पत्र के साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, शैक्षणिक योग्यता, जाति, निवास प्रमाण पत्र स्व प्रमाणित प्रतियों के साथ जमा कर सकता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

पृथक-पृथक पद हेतु अलग-अलग आवेदन करना होगा। रिक्त पदों में प्रबंधन विशेषज्ञ, लेखापाल, डब्ल्यूडीटी सदस्य  (यांत्रिकी),  डब्ल्यूडीटी सदस्य (आजीविका), डब्ल्यूडीटी सदस्य (समूह विकास), लेखापाल सह डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय उप संचालक कृषि महासमुंद से सम्पर्क किया जा सकता है या जिले की वेबसाइटका अवलोकन किया जा सकता है।

राजधानी रायपुर में अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक पं. प्रदीप मिश्रा के द्वारा श्री चम्पेश्वर शिवमहापुराण कथा का भव्य आयोजन 9 नवम्बर से दही हांडी मैदान गुढ़ियारी में