कैट छत्तीसगढ़ ने RADA के नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया सम्मान, अमर पारवानी ने दी सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं





रायपुर। देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT ) के नेशनल वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य श्री अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन श्री जितेन्द्र दोशी, श्री विक्रम सिंहदेव, प्रदेश अध्यक्ष श्री परमानंद जैन, वाइस चेयरमेन श्री सुरिन्दर सिंह, श्री जीवत बजाज, प्रदेश महामंत्री श्री अवनीत सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री विजय पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजेन्द्र जग्गी, श्री वासु माखीजा, श्री राम मंधान, श्री भरत जैन, श्री राकेश ओचवानी एवं श्री शंकर बजाज ने संयुक्त रूप से बताया कि देश के प्रमुख व्यापारिक संगठनों में शामिल कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा रायपुर ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (RADA ) के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान कर उन्हें नवीन दायित्वों के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर व्यापारिक संगठनों के बीच आपसी समन्वय, एकजुटता और व्यापारियों के हितों को मजबूती से आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।
कैट के नेशनल वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य श्री अमर पारवानी ने कहा कि RADA के नवनियुक्त पदाधिकारी अपने अनुभव, नेतृत्व क्षमता और समर्पण से संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। उन्होंने विशेष रूप से RADA के अध्यक्ष श्री कैलाश खेमानी, उपाध्यक्ष श्री विवेक अग्रवाल, सचिव श्री मुकेश सिंघानिया एवं कोषाध्यक्ष श्री अभिनव ऋषि सहित पूरी टीम को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

श्री पारवानी ने कहा कि किसी भी संगठन का दायित्व केवल पद प्राप्त करना नहीं, बल्कि उससे जुड़े व्यापारियों के विश्वास पर खरा उतरना और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि RADA की नई टीम नई ऊर्जा, दूरदर्शिता और सकारात्मक सोच के साथ ऑटोमोबाइल व्यापारियों के हितों की रक्षा करेगी तथा संगठन की प्रतिष्ठा को और अधिक सुदृढ़ बनाएगी।
कैट छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री परमानंद जैन ने कहा कि व्यापारिक संगठनों की वास्तविक शक्ति उनकी एकजुटता, सक्रियता और व्यापारियों के प्रति प्रतिबद्धता में निहित है। जब विभिन्न संगठन आपसी सहयोग और समन्वय के साथ कार्य करते हैं, तो व्यापारियों की समस्याओं के समाधान का मार्ग प्रशस्त होता है और प्रदेश के आर्थिक विकास को भी नई गति मिलती है। उन्होंने कहा कि कैट भविष्य में भी RADA सहित सभी व्यापारिक संगठनों के साथ मिलकर व्यापारी हितों एवं उद्योगों के विकास के लिए सकारात्मक पहल करता रहेगा।
त्।क्। के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री कैलाश खेमानी ने कैट छत्तीसगढ़ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऑटोमोबाइल क्षेत्र प्रदेश की अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। इस क्षेत्र से हजारों व्यापारी, उद्यमी, कर्मचारी एवं अन्य व्यवसाय जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि RADA की नई टीम ऑटोमोबाइल व्यापार से जुड़ी चुनौतियों को प्रभावी ढंग से उठाने, व्यापारियों के हितों की रक्षा करने तथा व्यवसाय के विस्तार और अनुकूल व्यापारिक वातावरण के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।
इस अवसर पर कैट के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि CAIT और RADA के बीच बेहतर समन्वय एवं सहयोग से व्यापारिक समुदाय की आवाज और अधिक प्रभावी होगी तथा व्यापारियों के हितों से जुड़े विषयों को मजबूती से संबंधित मंचों पर उठाया जाएगा।
सम्मान समारोह में कैट, युवा कैट, महिला कैट, ट्रांसपोर्ट कैट एवं RADA के पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इनमें श्री अमर पारवानी, श्री जितेन्द्र दोषी, श्री परमानंद जैन, श्री सुरेन्दर सिंह, श्री जीवत बजाज, श्री अवनीत सिंह, श्री विजय पटेल, श्री राकेश ओचवानी, श्री शंकर बजाज, श्री जय नानवानी, श्री कैलाश खेमानी श्री गौरव मधांनी, श्री रजत छाबड़ा, श्री सूरज पारवानी, श्री विकास मत्थानी, श्री सतीश श्रीवास्तव, श्री जयराम कुकरेजा, श्री नागेन्द्र तिवारी, श्री विजय जैन, श्री कान्ति पटेल, श्री रतनदीप सिंह, श्री भरत भूषण गुप्ता, श्री हिमांशु वर्मा, श्री रौनक पटेल, श्री अमित गुप्ता, श्री गिरिश पटेल, श्री मनीष सोनी, श्रीमती पिंकी अग्रवाल, श्री नवीन शर्मा, श्री आनन्द क्षत्री, श्री ठाकुर दासलुल्ला, श्री गुरमीत सिंह, श्री सागर हिरानी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।











