कोरोना संकट में भाजपा जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता सतत जनसंपर्क में रहकर परेशानियों के निराकरण के लिए सक्रिय हों : पुरंदेश्वरी

75

रायपुर।भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी ने प्रदेश के सांसदों-विधायकों व पदाधिकारियों को छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के चलते बिगड़ते हालात पर सतत नज़र रखने और आम आदमी की पर्याप्त सहायता के लिए कटिबद्ध रहने कहा है। श्रीमती पुरंदेश्वरी आज वर्चुअल मीटिंग के जरिए अपनी बात रख रही थीं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीमती पुरंदेश्वरी ने कोरोना संक्रमण के कारण छत्तीसगढ़ के लगातार बिगड़ते हालात पर चिंता व्यक्त की और कहा कि ऐसी दशा में भाजपा जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता सतत आम जनता के संपर्क में रहकर उनकी परेशानियों के निराकरण में सक्रिय भूमिका का निर्वहन करें। शनिवार को दो चरणों में श्रीमती पुरंदेश्वरी ने भाजपा जनों से चर्चा की। सुबह 11.30 बजे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने सभी ज़िला अध्यक्षों व प्रभारियों से चर्चा की और वहीं भाजपा प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने शाम 7.30 बजे प्रदेश के सभी भाजपा सांसदों, विधायकों के अलावा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय सहित कोरग्रुप, चिकित्सा प्रकोष्ठ, वैक्सीनेशन प्रमोशन कमेटी, भाजपा कोविड हेल्प डेस्क के सभी सदस्यों के साथ ऑनलाइन बैठक की। श्रीमती पुरंदेश्वरी ने भाजपा जनों से प्रदेश के हालात की जानकारी लेने के बाद कहा कि छत्तीसगढ़ के हालात बेहद चिंताजनक हैं, कोविड मरीजों को इलाज की पूरी सुविधा नहीं मिल पा रही है, कोविड सेंटर्स में ऑक्सीजन बेड तक पर्याप्त संक्या में उपलब्ध नहीं हैं। भाजपा जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को ऐसे संकटकाल में ज़िम्मेदारी के साथ लोगों की सहायता के लिए सक्रिय रहना होगा।

IMG 20240420 WA0009
भारतीय रेलवे : यात्रा करने से पहले चेक कर लें ट्रेन स्टेटस