छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठंड, अगले 3 दिनों में 2 से 3 डिग्री तक गिर सकता है पारा

246
ठंड
ठंड

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ठंड धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत की तरफ से आ रही बर्फीली हवा के कारण आने वाले दिनों में शीतलहर चलने की संभावना है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मौसम विज्ञानी एच.पी. चन्द्रा ने बताया कि प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम हुआ है, जिसके कारण वातावरण में नमी की मात्रा कम हो रही है। इससे न्यूनतम तापमान मेंं गिरावट आएगी। अगले 3 दिनों में पारा 2 से 3 डिग्री तक गिर सकता है। आगामी 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा।

IMG 20240420 WA0009
कर्नाटक में फंसे बंधुआ मजदूरों की हुई सकुशल वापसी