close
Home छत्तीसगढ़ जिले में हो रही लगातार बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा...

जिले में हो रही लगातार बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा चेतावनी जारी

52

बाढ़ नियंत्रण कक्ष 24 घंटे चालू रखें

जल भराव की स्थिति में नदी, नालों, बांध के पास न जाने की अपील

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

राहत और बचाव दलों को सतर्क रखें

बाढ़ नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 07744-220557

राजनांदगांव। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने जिले में लगातार बारिश की स्थिति को देखते हुए सभी विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने जिला स्तर और तहसील स्तर पर बाढ़ नियंत्रण कक्ष को 24 घंटे चालू रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निचले इलाके में जहां जलभराव की स्थिति बन सकती हैै, उन स्थानों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था करने, राजस्व विभाग को संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अस्थायी राहत शिविर खोलने की तैयारी रखने और बाढ़ राहत और बचाव दलों को सतर्क रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से कहा है कि बारिश के दौरान बांधों में जल स्तर की निरंतर निगरानी भी की जाए और इसकी सूचना बाढ़  नियंत्रण कक्ष को दी जाए। कलेक्टर ने जल भराव की स्थिति में पुल-पुलियों को पार न करने की अपील आम जनता से की है। उन्होंने सभी नगरीय निकायों को नालों की लगातार साफ-सफाई करने के भी निर्देश दिए हैं। बाढ़ नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 07744-220557 है।

IMG 20240420 WA0009
CG News : महतारी वंदन योजना की दूसरी किश्त, इस दिन आयेगी खाते में