जोगी कांग्रेस ने किया महापौर का पुतला दहन

94
IMG 20220218 WA0013
IMG 20220218 WA0013
kabaadi chacha

बीरगांव। कल 17 फरवरी को बीरगांव नगर निगम का पहला सामान्य सभा ऱखा गया था जो कि बेहद हंगामेदार रहा। बीरगांव ब्लाक के अध्यक्ष एवं पार्षद बेदराम साहू ने बताया कि हमारे पुरजोर विरोध के बावजूद कांग्रेसी पार्षदों और महापौर ने बहुमत के बल पर गरीब जनता और व्यापारियों पर संपत्तिकर के साथ जोड़कर अब  यूजर चार्ज वसूलने का प्रस्ताव पारित किया। कोरोना के चलते आर्थिक संकट से जूझ रहे गरीबों पर टैक्स का नया बोझ लाद दिया गया  – अब ये कांग्रेस के लोग अपने  वार्ड की जनता को क्या मुंह दिखायेगें, प्रापर्टी टैक्स आधा करने का वादा करने वाले कांग्रेसी बीरगांव के जनता को क्या जवाब देंगे। श्री साहू ने आगे कहा कि जनता को नही समझने वाले महापौर को तत्काल पद से  इस्तीफा दे देना चाहिए जो अपने विवेक से नहीं बल्कि अपने नेता की कठपुतली बनकर काम कर रहे है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

IMG 20220218 WA0012

बेदराम साहू ने यूजर चार्ज वसूल करने संबंधी जनविरोधी प्रस्ताव को बहुमत के बल पर प्रस्ताव पारित करने के विरोध में सड़क की लड़ाई लडने का ऐलान कर दिया है ,  आज यूजर टैक्स वापस लेने की मांग को लेकर उरला के मां कर्मा चौक में महापौर का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया गया जिसमे मुख्य रूप से पार्षद एवज देवांगन ,  मजदूर नेता नन्हू दिवान, पार्षद प्रतिनिधि राजकुमार साहू, पार्षद अश्वनी चांदरे, ओमप्रकाश साहू, यशवंत पाटिल,अश्वनी जंघेल ,एवन साहू, लोकनाथ साहू, रंजित साहू, अमर राम, डोमेश देवांगन, नोहर धृतलहरे, मोहित साहू, ओमप्रकाश साहू, रोहित निषाद, अभिषेक कुशवाह, हेमंत धर दिवान,मयादास, भागवत साहू, राजेश साहू, ओमप्रकाश साहू, कमलेश साहू, दिनेश साहू, बीरेंद्र साहू, ओमकार साहू, यशवंत पाटिल, ब्रिरेंद सेन, उमेश धीमर, प्रकाश साहू, करण शुक्ला, जीवन साहू, रामपाल साहू, दुर्गा यादव, अजय, चंचल मिस्र, लोकनाथ साहू ,अश्विनी जंघेल, डोमेश देवांगन,लोमश साहू, जितेन्द्र यादव, दुर्गेश निषाद, धन्नु साहू, बल्लू बंजारे, अनिल घृतलहरे, हरीश साहू, मो. रब्बानी भाई, मजहर ईमाम, ओमप्रकाश साहू, आदि कार्यकर्त्ता व वार्ड वासी उपस्थित रहे।

IMG 20240420 WA0009
मोबाईल बेचने के फिराक मे घूम रहे 2 संदेही गिरफ्तार