ट्रैक्टर पलटने से 2 मासूमों की गई जान

94
IMG 20230505 164545
IMG 20230505 164545

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर के कावड़ गांव में एक दर्दनाक हादसा घटित हुआ है जिसमे दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। इस हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मिली जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार शाम की है, भानपुरी थाना प्रभारी ने बताया कि गुरुवार शाम 5 बजे ग्राम कावड़गांव के सुखरु कोर्राम अपने खेत में ट्रैक्टर से जुताई का काम करा रहा था। जुताई वाले ट्रैक्टर में एक ही परिवार के सदस्य अपने ट्रैक्टर पर सवार होकर खेत में हल जोतने का काम कर रहे थे। खेत में जुताई का कार्य खत्म हो गया और सभी ट्रैक्टर में वापस अपने घर की ओर लौट रहे थे। ट्रैक्टर में कुलु कश्यप (6 वर्ष), कंवल कोर्राम (7 वर्ष), राधे कोर्राम (8 वर्ष), हरि कोर्राम (20 वर्ष), हरजुन कोर्राम (25 वर्ष) सभी निवासी कांवड़ गांव उसी ट्रैक्टर में बैठे थे।

खेत जुताई के दौरान वाहन चलते-चलते अनियंत्रित हो गया और पलट गया, जिसमें कुलु और कंवल ट्रैक्टर में दब गये और दोनों की मौत हो गई। वहीं अन्य ट्रैक्टर में सवार लोग ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। वाहन चालक सहित अन्य दो लोग पलटने के दौरान ट्रैक्टर से कूदने की कोशिश किए जिसकी वजह से उन्हें चोटें आई, लेकिन दो मासूम ट्रैक्टर में दबने की वजह से गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद आसपास के लोगों ने 108 एंबुलेंस को जानकारी दी, जानकारी मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घटनास्थल से अस्पताल तक पहुंचने के बीच ही मासूमों ने अपना दम तोड़ दिया। जबकि घायलों का भानपुरी अस्पताल में प्राथमिक उपचार करके एक व्यक्ति को डिमरापाल अस्पताल रेफर कर दिया गया था, जहां स्थिति खतरे से बाहर बताए जाने पर वे अपने घर वापस लौट गया है।

कोविड अस्पतालों में खाली बिस्तरों की जानकारी देने पोर्टल शुरू