close
Home छत्तीसगढ़ डॉ. डहरिया ने रायपुर के जागृति नगर में दुर्गा मंच के शेड...

डॉ. डहरिया ने रायपुर के जागृति नगर में दुर्गा मंच के शेड निर्माण कार्य का किया लोकार्पण

93
518c161fa74e7e39cc8979076cf73f1e1f264314709acf1929c7d24e60ab3b97.0
518c161fa74e7e39cc8979076cf73f1e1f264314709acf1929c7d24e60ab3b97.0

रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया ने रायपुर के जागृति नगर में गत दिवस दुर्गा मंच के शेड निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। शेड निर्माण की लागत 5 लाख रूपए हैं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में  मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सभी जन हितैषी कार्य किए जा रहे है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

नागरिकों की सुविधा के कार्याें को प्राथमिकता से कराया जा रहा है। मंत्री डॉ. डहरिया ने कहा कि समाज के हर वर्ग के लिए छत्तीसगढ़ शासन जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। डॉ. डहरिया ने जागृति नगर आर.व्ही.एच. कॉलोनी में 25 लाख रूपए की लागत से सामुदायिक भवन बनाने की घोषणा की।इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे ।

CG ब्रेकिंग : फेसबुक पेज पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी कंटेंट शेयर करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार