नाबालिग को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार

66
IMG 20221001 WA0021
IMG 20221001 WA0021

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की थाना सिविल लाईन पुलिस टीम ने नाबालिग को शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी अर्जुन यादव गिरफ्तार गिरफ्तार किया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी ने थाना सिविल लाईन में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी नाबालिग पुत्री घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी जो वापस नहीं आई, जिस पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 620/22 धारा 363, 366, 376(2) (एन) भादवि. एवं 6 पास्को एक्टभादवि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना सिविल लाईन पुलिस टीम द्वारा आरोपी एवं अपह्ता की पतासाजी करते हुए आरोपी अर्जुन यादव को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अपह्ता को सकुशल बरामद किया गया l
पूछताछ में अपह्ता द्वारा बताया गया कि आरोपी अर्जुन यादव उसे शादी करने का प्रलोभन देकर बहला फुसलाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया l जिस पर आरोपी अर्जुन यादव को गिरफ्तार कर कार्यवाही किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी – अर्जुन यादव पिता उमेश यादव उम्र 23 साल पता ग्राम मच्छीपारा चौक लोधीपारा आरंग हाल पता इंदिरा चौक श्याम नगर तेलीबांधा रायपुर।

डरा धमकाकर मोबाईल फोन व नगदी रकम लूटने वाला आरोपी अंकित राय गिरफ्तार