रायपुर। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के कक्षा 12वीं विज्ञान एवं गणित विषय के साथ 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को उत्कृष्ट इंजीनियरिंग एवं मेडिकल योजना के तहत प्रवेश परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग दी जायेगी। आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा ऐसे विद्यार्थियों को कोचिंग के साथ-साथ आवास, भोजन, चिकित्सा आदि की निःशुल्क सुविधा भी प्रदाय किया जाएगा। इस योजना का लाभ उठाने के लिए पात्रता रखने वाले विद्यार्थी सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास (कलेक्टर परिसर), रायपुर के कक्ष क्रमांक 40 में दिनांक 17 सितम्बर तक आवेदन जमा कर सकते है। विद्यार्थियों को आवेदन के साथ 12वीं की अंकसूची, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य है।सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, रायपुर ने बताया कि कोचिंग का लाभ ऐसे विद्यार्थी को मिलेगा जिसका कक्षा 12वीं में कम से कम 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किया हो तथा कक्षा 12वीं के बाद ड्राप लिया हो। छत्तीसगढ़ राज्य का अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति वर्ग का हो और सक्षम अधिकारी द्वारा जारी स्थायी जाति प्रमाण पत्र हो। पालक- अभिभावक का समस्त स्त्रोतों से 2 लाख 50 हजार से अधिक नहीं होना चाहिए। इसके लिए 10 रूपये के स्टाम्प पेपर पर नोटरी से प्रमाणित स्वघोषणा प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। इस संबंध में अधिक जानकारी कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।
राजनीति
Lok Sabha Election 2024 : सुबह 7 बजे से 5वें चरण...
नई दिल्ली। Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 के 5वें चरण के तहत देश के 6 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों...
ओडिशा में गरजे CM विष्णुदेव साय, बोले – ओडिशा में 25...
संबलपुर। CM विष्णुदेव साय आज ओडिशा के संबलपुर लोकसभा क्षेत्र के कुचिंदा पहुंचे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बीजेडी सरकार को आड़े हाथों लिया...
CM Vishnu Deo Sai का तूफानी दौरा जारी, ओडिशा में तीन...
रायपुर। CM Vishnu Deo Sai का लगातार तूफानी दौरा जारी है। सीएम साय आज लगातार दूसरे दिन ओडिशा में तीन जनसभाओं को संबोधित किया।...
CG News : लोकसभा चुनाव के परिणामों के बाद भाजपा सरकार...
CG News : लोकसभा चुनाव के परिणामों के बाद भाजपा सरकार में अन्दरूनी फेरबदल के आसार
CG News : रायपुर। लोकसभा चुनाव 2024 के समापन...