पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा होने वाले शिव महापुराण कथा स्थल का पुलिस प्रशासन ने किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ की विस्तार से चर्चा

107
IMG 20221104 WA0033
IMG 20221104 WA0033
kabaadi chacha

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा सीहोर वाले द्वारा 9 नवंबर से 13 नवंबर तक होने वाले शिव महापुराण कथा के आयोजन को लेकर तैयारियां जोरो पर है। आज कथा स्थल गुढ़ियारी के दही हांडी मैदान में पुलिस के अधिकारी और थाना इंचार्ज ने आयोजन समिति के साथ यातायात और सुरक्षा व्यवस्था पर व्यापक चर्चा की और स्थल का निरीक्षण किया इसके साथ पुलिस प्रशासन ने आयोजन स्थल में पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था प्रदान करने और समिति के वालेंटियर के साथ सहयोग करने का आश्वासन दिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

आपको बता दें के पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा होने वाले शिव महापुराण कथा की तैयारियां जोरो पर है। कथा को अब 5 दिन शेष है और आयोजन को लेकर शहरवासियों में काफी उत्साह है। आयोजन को सफल बनाने के लिए आयोजक बसंत अग्रवाल, समिति के सदस्य , राजनेता, जनप्रतिनिधि, पुलिस प्रशासन, क्षेत्रवासी और महिलाएं अपना बहुमूल्य योगदान दे रहे हैं।

आज की बैठक में आयोजन समिति के प्रमुख बसंत अग्रवाल, आशु सिंघानिया, दिनानाथ शर्मा, महेश शर्मा, प्रकाश माहेश्वरी, शिव ठाकुर, अन्नू साहू , सुंदर जोगी, विजय जडेजा, दाऊ लाल साहू श्रवण शर्मा, मोहन उपारकर, हेमेंद्र साहू,आजाद गुर्जर, प्रकाश , समिति के सदस्य, युवाओं और क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

IMG 20240420 WA0009
CG : जिले के तत्कालीन डीपीओ निलंबित