पर्यावरण को सहेजना हम सब की जिम्मेदारी है – नरोत्तम धृतलहरे

70

रायपुर। भारतीय मजदूर संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश महामंत्री नरोत्तम धृतलहरे ने समस्त प्रदेशवासियों को आज विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारा पर्यावरण धरती पर स्वस्थ जीवन को अस्तित्व में रखने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। फिर भी हमारा पर्यावरण दिन-प्रतिदिन आधुनिक युग के आधुनिकरण के वजह से नष्ट होता जा रहा है। इसलिए आज हम पर्यावरण प्रदुषण जैसे सबसे बड़े समस्या का सामना कर रहे हैं। श्री धृतलहरे ने आगे कहा कि पर्यावरण को सहेजना हम सब की जिम्मेदारी है।
अगर हम पर्यावरण को सहज कर नही रखेंगे तो प्रदूषित वातावरण विभिन्न प्रकार के बीमारीयों को जन्म देता है, जिसे व्यक्ति जीवन भर झेलता रहता है। यह किसी समुदाय या शहर की समस्या नहीं है बल्कि दुनिया भर की समस्या है तथा इस समस्या का समाधान किसी एक व्यक्ति के प्रयास करने से नहीं होगा। पर्यावरण को सहेजने के लिए हम सब को मिलकर प्रयास करना चाहिए जिससे हम और हमारी आने वाली पीढ़ी स्वछ वातावरण में जी सके।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
IMG 20240420 WA0009
भारतीय मजदूर संघ का 66वां स्थापना दिवस आज पूरे प्रदेश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है