पूरे देश के रहने योग्य प्रमुख शहरों में हमारा रायपुर 7वें नम्बर पर

51
IMG 20220908 WA0000
IMG 20220908 WA0000

रायपुर। केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स 2021 में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर को देश के बेहतर रहने योग्य शहरों की सूची में 7वें नम्बर पर रखा गया है। इस इंडेक्स में पुणे को देश के नम्बर 1 शहर का स्थान प्राप्त हुआ है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

राजधानी रायपुर ने विगत कुछ वर्षों में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान स्थापित की है। पिछले वर्ष भी रायपुर को टॉप 10 शहरों में रखा गया था। रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज़ ढेबर भी रायपुर शहर को देश मे नम्बर 1 बनाने के अपने इरादे को समय-समय पर राष्ट्रीय मंचों पर प्रमुखता से रखते आ रहे हैं।

केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स के अलग-अलग कैटगरी के स्तंभ वार लिस्ट में रायपुर को भौतिक संसाधनों की उपलब्धता हेतु 5वां स्थान मिला है, साथ ही बिलासपुर को संस्थागत कार्यों के लिए 5वें स्थान पर रखा गया है।

महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने इस्तीफा दिया