LIVE UPDATE

बिग ब्रेकिंग : अहमदाबाद में विमान हादसा, आसमान में छाया धुएं का गुबार

फायर ब्रिगेड और बचाव दल मौके पर मौजूद, राहत कार्य जारी

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद शहर से एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आई है। शहर के मेघानी इलाके में एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद आसमान में धुएं का घना गुबार देखा गया, जिसे शहर के दूर-दराज़ इलाकों से भी देखा जा सकता है।

ये भी पढ़ें –जगन्नाथ मंदिर के वरिष्ठ पुजारी की हत्या

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हादसे की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां, एंबुलेंस और पुलिस बल मौके पर रवाना कर दिए गए। अग्निशमन दल की टीमें आग पर काबू पाने और यात्रियों को सुरक्षित निकालने का प्रयास कर रही हैं। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हादसे के कारण और हताहतों की संख्या की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

यह खबर अपडेट की जा रही है…..

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। संपर्क: vicky@chhattisgarhprimetime.com

Related Articles