भाजयुमो का आंदोलन कांग्रेस सरकार की पोल खोलकर रख देगा -विष्णु देव साय

89
IMG 20220328 WA0007
IMG 20220328 WA0007
kabaadi chacha

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायपुर.भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश की कामकाजी बैठक सोमवार को प्रदेश भाजपा कायार्लय कुशाभाउ ठाकरे परिसर राजधानी रायपुर में संपन्न हुई बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय, संगठन महामंत्री पवन साय भाजपा प्रदेश महामंत्री भुपेन्द्र सवन्नी भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व भाजयुमो प्रभारी अनुराग सिंह देव भाजपा प्रदेश मंत्री व भाजयुमो प्रदेश सह प्रभारी ओ. पी. चैधरी भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू भाजयुमो राष्ट्रीय पदाधिकारी व छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी आलोक डंगस व दीप ज्योति मुंड और भाजयुमो राष्ट्रीय कायर्कारिणी सदस्य गुंजन प्रजापति उपस्थित रहे। भाजयुमो के प्रदेश मीडिया प्रभारी उमेश घोरमोडे ने बताया कि छत्तीसगढ़ भाजयुमो के कामकाजी बैठक में आगामी कायर्योजना व मिशन 2023 को लेकरके महत्वपूणर् निणर्य लिए गये जिसमें बेरोजगारी विषय पर प्रदेशव्यापी आंदोलन को लेकर मण्डल स्तर से विधानसभा स्तर तक और जिला स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक बेरोजगारी को जन आंदोलन के रूप में खडा करने को लेकर रणनीति तय की गई सांथ ही मिशन 2023 को लेकर प्रदेश भर के सभी शक्तिकेन्द्रों में भाजयुमो की महत्वपूणर् भागीदारी सुनिश्चित की गई है और भाजयुमो कायर्कतार्ओं को सायबर विस्तारक के रूप में महत्वपूणर् जिम्मेदारी सौपी गई साथ ही खैरागढ़ उपचुनाव में भी भाजयुमो की महत्वपूणर् भागीदारी तय करते हुए भाजयुमो कायर्कतार्ओं को जिम्मेदारियां सौपी गई है।
भाजयुमो की कामकाजी बैठक के द्वितीय सत्र में सायबर विस्तारकों प्रभारियों व संभाग प्रभारियों की बैठक को सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय ने कहा कि भारतीय जनता पाटीर् ने भारतीय जनता युवा मोचार् को सायबर विस्तारक के रूप में महत्वपूणर् जिम्मेदारी सौंपी है और मुझे पूणर् विश्वास है कि भाजयुमो की युवा तरूणाई की उजार् सकारात्मक शक्ति उत्साह के बुते प्रत्येक शक्ति केन्द्रों के अंदर प्रत्येक बूथों के अंदर भाजयुमों कायर्कतार्ओं की विस्तारक के रूप में जो उजार् लगेगी उसका प्रतिफल 2023 में प्रत्येक बूथ में कमल का फूल खिलाकर हस सभी को प्राप्त होगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोचार् सड़क पर महत्वपूणर् भूमिका निभाने के सांथ सांथ विस्तारक के रूप में संगठन के साथ अपना पूणर् समय देते हुए शक्ति केन्द्रों में संगठन के साथ कदमताल करने उत्साही हैं और यही उत्साह हमारी 2023 की राह आसान करेगा बेरोजगारी जैसे विषय पर भाजयुमों ने आज प्रदेश व्यापी आंदोलन की रूपरेखा तय की है निश्चित ही भाजयुमो का यह आंदोलन युवाओं को छलने व ठगने वाली छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के 5 लाख नौकरी के झूठे दावे झूठे प्रचार की पोल खोलकर रख देगा।
भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय ने भाजयुमों कायर्कतार्ओं को संबोधित करते हुऐ कहा कि संगठनात्मक दिृष्टिकोण से प्रवास का बड़ा महत्व होता है और भाजयुमो में प्रवास केवल प्रदेश पदाधिकारियों व प्रभारियों तक सीमित न रह,े जिलों में मण्डलों में शक्तिकेन्द्रों में और प्रयास करके बूथों तक प्रवास की कायर्योेजना बनाकर भाजयुमों कायर्कतार् काम करें। प्रवास आपसी जुडाव सामंजस्य कायर्कुशलता नवाचार के साथ साथ जनजुडाव को बढ़ाता है और नवाचार के साथ नया अनुभव भी प्राप्त होता है और भाजयुमों के प्रत्येक कायर्कतार् को अपने आप को निखारने के लिए इस दिशा में स्वतः ही पहल करने की आवश्यकता है। उन्होने वन बूथ 20 यूथ को लेकर आवश्यक दिशा निदेर्श दिये साथ ही भाजयुमो के सायबर विस्तारक की भूमिका एवं 2023 की दृष्टि से सायबर विस्तारक के महत्व की विस्तार पूवर्क जानकारी दी।
भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी ने भाजयुमो कायर्कतार्ओं को संबोधित करते हुऐ कहा कि बेरोजगारी विषय पर भाजयुमों का प्रदेश व्यापी आंदोलन 2023 में छत्तीसगढ़ से कांगे्रस को उखाड फेंकने वाला साबित होगा। उन्होने कहा कि सड़क की लडाई का विषय हो आंदोलन का विषय हो संगठनात्मक दृष्टि से वन बूथ 20 यूथ का विषय हो या सायबर विस्ताकर का विषय हो हर मोचेर् पर भाजयुमों की महत्वपूणर् भागीदारी है।
भारतीय जनता युवा मोचार् के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने भाजयुमो की कामकाजी बैठक की प्रथम सत्र में भाजयुमो पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में बीते साढ़े तीन वषोर्ं के अंदर जिस प्रकार से प्रदेश के युवाओं को छला गया ठगा गया युवाओं के भावनाओं के साथ खिलवाड किया गया और लगातार झूठे दावे और खोखले प्रचार किये जा रहे हैं उसका पोल खोलने और छत्तीसगढ़ के युवाओं के अधिकार की लडाई लडने की जिम्मेदारी भारतीय जनता युवा मोचार् की है। इसलिए हमने बेरोजगारी विषय पर प्रदेश व्यापी आंदोलन को लेकर रणनीति बनाई है जिसे हम सभी को मिलकर जन आंदोलन के रूप में खडा करना है। उन्होने संगठनात्मक दृष्टिकोण से सभी जिला अध्यक्षों जिला प्रभारियों व संभाग प्रभारियों से संवाद करते हुए वन बूथ 20 युथ जिलेवार समीक्षा की साथ ही 6 अप्रैल पाटीर् की स्थापना दिवस एवं 14 अपै्रल अंबेडकर जयंती के कायर्क्रम में भाजयुमों की भागीदारी सुनिश्चत करने आवश्यक दिशा निदेर्श दिये।
भाजयुमो प्रदेश प्रभारी अनुराग सिंह देव ने भाजयुमों कायर्कतार्ओं को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने भाषणों में प्रदेश में पांच लाख नौकरी देने की बात करते हैं, प्रदेश भर में मुख्यमंत्री का पोस्टर लगाकर चार लाख पैंसठ हजार नौकरी की बात की जाती है और जब सदन में हमारे नेता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सवाल करते हैं तब जवाब में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के झूठे दावों की पोल खुल जाती है और वे महज सोलह हजार नौकरियों की बात करते हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ऐसे ही झूठ के पोल खोलने के लिए भारतीय जनता युवा मोचार् मण्डल स्तर से लेकर विधानसभा स्तर तक और जिले से लेकर प्रदेश स्तर तक बेरोजगारी टेंट लगाकर प्रदेश सरकार के झूठ की पोल खोलेगा। उन्होने कहा कि बेरोजगारी टेंट के माध्यम से ना सिफर् हम इनके झूठ की पोल खोलेंगे बल्की प्रदेशभर में जन आंदोलन खडा कर झूठी कांग्रेस की सरकार को उखाड़कर फेंक देंगे। उन्होने कहा कि भाजयुमों का एक-एक कायर्कतार् छत्तीसगढ़ के युवाओं के सांथ छल करने वाली झूठ बोलने वाली कांग्रेस सरकार के खिलाफ खड़ा है। खेल ग्राउंड से लेकर कोचिंग सेंटर से लेकर चैपाटी जीम, गली-गली, गांव-गांव, नुक्कड़-नुक्कड़, बस्ती-बस्ती तक कांग्रेस सरकार के झूठ के पोल को खोलने भाजयुमो कायर्कतार् जायेगा बेरोजगारी टेंट लगायेगा आंदोलन खड़ा करेगा। झूठ का पोल खोलने हम पोस्टर फ्लेक्य वालराईटिंग का वार चलाऐंगे हस्ताक्षर अभियान चलाऐंगे और छत्तीसगढ़ की युवाओं से छल करने वालों को सत्ता से उखाड़कर फेंक देंगे यही संकल्प भारतीय जनता युवा मोचार् का है।
भारतीय जनता युवा मोचार् के राष्ट्रीय पदाधिकारी व प्रदेश प्रभारी द्धय आलोक डंगस व दीप ज्योति मुंड ने सभी जिलों की कामकाज की समीक्षा की सभी जिला प्रभारियों से प्रवास की जानकारियां ली वन बूथ 20 यूथ एवं संगठनात्मक कायोर्ं मे आ रही परेशानियों को लेकर संवाद किया एवं बेहरत कायर् संपादन के लिए सुझाव भी आमंत्रित किये।

IMG 20240420 WA0009
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक माह जुलाई में करेगी रायपुर तथा जगदलपुर संभाग के प्रकरणों की सुनवाई