भूपेश बघेल सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार के ताबूत की आखिरी कील साबित होगी- कांग्रेस

85
IMG 20220622 WA0006
IMG 20220622 WA0006

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने सत्याग्रह आंदोलन में शामिल छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, मंत्रीगण, विधायक गण, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ताओं को आज फिर दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये जाने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि हिटलर शाही सरकार ने लोकतंत्र का गला घोंटने का जो कृत्य किया है, उसका करारा जवाब जनता देगी। मोदी सरकार ने हिटलर को भी पीछे छोड़ दिया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस इस देश के लोकतांत्रिक मूल्यों की आधार संस्था है। कांग्रेस ने देश को आजाद कराया और लोकतंत्र की स्थापना की। देश का निर्माण किया। आज जनता को गुमराह कर आठ साल से हुकूमत पर काबिज मोदी सरकार देश की धरोहरों को नीलाम कर रही है। देश को महंगाई और बेरोजगारी की आग में झोंक दिया है और इसके खिलाफ आवाज उठाने वाले विपक्ष का दमन करने केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। अब भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या करने महाराष्ट्र में जो खेल खेला है, उसके पीछे भी केंद्रीय एजेंसियों की भूमिका है। मोदी सरकार महाराष्ट्र में सरकार गिराने केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है तो कांग्रेस और हमारे नेता राहुल गांधी की आवाज दबाने ईडी का सहारा लिया जा रहा है। दिल्ली में पुलिस के जरिये सत्याग्रह को कुचला जा रहा है लेकिन कांग्रेस ने इसी सत्याग्रह की ताकत से अंग्रेजी हुकूमत को भगा दिया और अब मोदी सरकार की बारी है।

IMG 20240420 WA0009
निगम-मंडल-आयोग के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य मुलाकात