महिलाओं को बेराजगार कर उनके पेट पर लात मार रही है प्रदेश सरकार : शालिनी राजपूत

83
IMG 20220429 WA0012
IMG 20220429 WA0012

शालिनी राजपूत का सवाल क्या यहीं है प्रदेश सरकार का महिला सशक्तिकरण अभियान?

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने आज राजभवन जाकर महामहिम राज्यपाल महोदय को ज्ञापन सौंपी। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल से रेडी टू ईट निर्माण का कार्य महिला स्व सहायता समूह को दिए जाने के संबंध में चर्चा किया। माननीय उच्च न्यायालय ने रेडी टू ईट निर्माण को लेकर 287 याचिकाओं को खारिज करते हुए इस पर प्रदेश सरकार के पक्ष में फैसला सुनाया है। भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने कहा कि हम सभी माननीय उच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हैं, लेकिन प्रदेश सरकार अब अपनी संवेदनशीलता का परिचय देते हुए यह कार्य पुनः महिला स्व सहायता समूह को सौंपे इस मांग को लेकर भी राज्यपाल महोदय से चर्चा की। एक ओर प्रदेश की कांग्रेस सरकार महिला सशक्तिकरण की बातें करते है तथा दूसरी ओर उन्हीं महिलाओं के हाथों से काम छीनकर उन्हें बेराजगार करने का काम भी कर रहे है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिलाओं के उत्थान एवं सशक्तिकरण हेतु महिला समूह का गठन करके उन्हें विभिन्न योजनाओं के तहत भिन्न-भिन्न कार्य सौंप है तो प्रदेश की कांग्रेस सरकार महिला स्व. सहायता समूहों के काम को छीन कर न केवल उन्हें बेराजगार कर रही बल्कि उनके पेट पर लात मार रही है। अगर प्रदेश की सरकार महिलाओं का सच में भला चाहती है तो वह रेडी टू ईट निर्माण एवं वितरण का कार्य पुनः महिला स्व. सहायता समूहों को सौंपे। यही महिलाओं के हित में होगा। इस अवसर पर विशेष रुप से श्रीमती शालिनी राजपूत डॉक्टर ममता साहू विभा अवस्थी सीमा साहू सोना वर्मा संध्या तिवारी डॉक्टर किरण बघेल बिंदु महेश्वरी सविता चंद्राकर चेतना गुप्ता संगीता जैन मिली बनर्जी ललिता वर्मा सरला वर्मा अमेरिका वर्मा रानी पटेल प्रमिला साहू रुकमणी तिवारी और भारी संख्या में रायपुर शहर एवं रायपुर जिला ग्रामीण की महिला मोर्चा की कार्यकर्ता उपस्थित थे

छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद खात्मे को लेकर क्या है साय सरकार का प्लान