छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद खात्मे को लेकर क्या है साय सरकार का प्लान

286
kabaadi chacha

रायपुर. छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रही नक्सली घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए प्रदेश की विष्णु देव साय सरकार सीक्रेट प्लान तैयार कर नक्सलियों के खिलाफ बड़ी जंग लड़ने की तैयारी में जुटी हुई है। बीते दिनों बीजापुर में नक्सली हमले के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु साय ने गृह विभाग और अधिकारियों के साथ बैठकर रणनीति बनाने का काम किया है‌। नक्सलवाद से प्रदेश को किस तरह से मुक्त करना है इस विषय पर लंबी चर्चा की गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

नक्सलियों के खिलाफ लड़े जाने वाली आर पार की लड़ाई को लेकर बुधवार की देर शाम हाई लेवल मीटिंग मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ली। जिसमें उप मुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव गृह मनोज पिंगुआ, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, एडीजी नक्सल ऑपरेशन विवेकानंद सिन्हा, एडीजी अमित कुमार, सचिव कमलप्रीत सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव पी.दयानंद और डॉ. बसवराजू एस. मौजूद रहे हैं।

नक्सलवाद के मुद्दे को लेकर महत्वपूर्ण बैठक के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहां की जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार वापस सत्ता पर आई है नक्सली बौखला गए हैं। हमारी सरकार नक्सलियों के साथ आर पार की लड़ाई लड़ रही है। हम मजबूती के साथ नक्सलियों के खिलाफ खड़े होकर लड़ाई लड़ रहे हैं। नक्सली इस तरह की हरकत हमेशा से करते आए है। लेकिन इस तरह की घटनाओं से हमारे जवानों का मनोबल बिल्कुल भी काम नहीं हुआ है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुत जल्द प्रदेश से नक्सलवाद का खात्मा कर दिया जाएगा।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछली सरकार ने नक्सलवाद के मुद्दे को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई। उनके द्वारा नक्सलियों के खिलाफ गंभीरता से लड़ाई नहीं लड़ी गई, यही वजह है कि आज छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के हौसले बुलंद हैं।

शरीर में इन 3 चीजों की कमी से सोते वक्त चढ़ जाती है अंगों की नसे, जानें कैसे पूरी करें इन पोषक तत्वों की कमी
IMG 20240420 WA0009