युवा कांग्रेस रायपुर ग्रामीण अध्यक्ष ने युवा कांग्रेसियों के साथ किया फूंडहर गौठान में श्रम दान एवं गौठान समिति का सम्मान

202
Screenshot 2023 0531 141531
Screenshot 2023 0531 141531

रायपुर। छत्तीसगढ युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा प्रदेश प्रभारी पलक वर्मा सह प्रभारी सह प्रभारी प्रियंका सरसार, जिलाध्यक्ष सजल चन्द्राकार, जिला प्रभारी विराज चंद्राकार, विधानसभा प्रभारी, प्रीति वर्मा जी के आदेशानुसार पंकज शर्मा के मार्गदर्शन में युवा कांग्रेस रायपुर ग्रामीण विधानसभा अध्यक्ष तीरथ साहू के नेतृत्व में फूंडहर के गौठान में गौठान समूह के सदस्यों का गमछा और श्रीफल के साथ सम्मान किया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

युवा कांग्रेस अध्यक्ष तीरथ साहू ने कहा की सरकार की जनकल्याणकारी योजना नरवा घुरुवा और बाड़ी के तहत् सरकार के द्वारा गांव के किसानों को जैविक खाद उपलब्ध कराने और जैविक खेती को आगे बढ़ाने के लिए गोबर का खाद सुसाइटी के मध्यम से दिया जा रहा है जो गांव के किसानों पशुपालकों से ही गोबर खरीदी कर किया जा रहा है जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है जो गरीब किसानो के लिए मिल का पत्थर साबित हो रहा है गौठान समूह की भाईयो एवं माता बहनों के लिए रोजगार का साधन उपलब्ध हुआ है जिससे वह रोजगार पाकर खुश है।

साथ ही तीरथ साहू ने भाजपा पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा की भाजपाई सरकार के ऊपर दोष लगा रहे है की गौठान में मवेशी नही है भ्रष्टाचार का आरोप बेबुनियाद है गर्मी के दिनो मे गाय खुले में चारा चरते है जब फसल बुआई का कार्य होता है तब रोका छेका त्योहार मना कर गाय को गौठानो में रखती है भाजपाई असली किसान नही है जनता को गुमराह करने के लिए बेबुनियाद आरोप लगा रही है।

उक्त कार्यक्रम में वार्ड 51 पार्षद राजा बंजारे, विधायक प्रतिनिधि तुकाराम साहू, युवा कांग्रेस नेता बैशाखू सागर,जिला महासचिव युवा कांग्रेस हेमंत पटेल, प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस शिवम तिवारी, प्रदेश महासचिव महासचिव युवा कांग्रेस सागर बाघमारे , जिला उपाध्याक्ष युवा कांग्रेस प्रियंका उपाध्याय , विधानसभा उपाध्यक्ष पारस धीवर , विधानसभा महासचिव तोमेश गायकवाड, साहू समाज के नेता पुराणिक साहू , विधानसभा उपाध्यक्ष सूरज घृतलहरे , वार्ड अध्यक्ष गजेंद्र साहू, वार्ड अध्यक्ष पुरषोत्तम साहू , ग्राम धरमपुरा युवा कांग्रेस अध्यक्ष लक्की यादव, रामा साहू, रोशन साहू, फारूक ढिढ़ी, घनश्याम ढिढी, सुरेश गोलू साहू, चेतन यादव, नीलेश साहू, गौकरण साहू, निलेश वर्मा, साहू समाज के सम्मानित बुजुर्गगन, एवं राजीव मितान क्लब समस्त सदस्यो के साथ अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

पति के सामने नदी में कुदी महिला, दो दिन बाद मिला शव