रायपुर न्यूज : तालाब में डूबने से दो बच्‍चों की मौत

51
20221221111937 drowning
20221221111937 drowning

रायपुर । प्रदेश की राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद में दो बच्‍चों की डूबने से मौत हो गई। दोनों बच्‍चे मध्यान्‍ह भोजन अवकाश के दौरान टायलेट करने के बाद तालाब में शौच के लिए गए थे। इसी दौरान दोनों बच्‍चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इस घटना के बाद दोनों बच्‍चों के स्‍वजनों रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार मंदिर हसौद थाना अंतर्गत ग्राम तुलसी निवासी 6 वर्षीय गगन यादव और यश धीवर दोनों बुधवार को पढ़ने के लिए ग्राम तुलसी के प्राथमिक शाला गए थे।

मध्यान भोजन अवकाश के दौरान टायलेट करने के बाद तालाब में शौच के लिए गए थे। इसी दौरान दोनों बच्‍चे तालाब में उतर गए और गहरे पानी डूबने से दोनों की मौत हो गई।

मंदिर हसौद थाना प्रभारी वीरेंद्र चंद्रा ने बताया कि कल दोपहर मध्यान भोजन के बाद प्राथमिक शाला तुलसी से दोनों बच्चे शौच के लिए पीछे तालाब गए थे। जिसके बाद से दोनों बच्‍चे लापता थे।

स्‍वजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसकी खोजबीन में जुटी रही लेकिन वह बच्चे नहीं मिले। गुरुवार सुबह दोनों बच्‍चों के शव तालाब में मिले। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाजपा का सर्वसमावेशी संकल्प पत्र कांग्रेस की सत्ता से विदाई का दस्तावेज : मरकाम