लॉकडाउन ब्रेकिंग: राजनांदगांव कलेक्टर ने की टोटल लॉकडाउन की घोषणा, आदेश जारी

61

राजनांदगांव। दुर्ग और रायपुर के बाद अब राजनांदगांव​ जिला भी लॉक कर दिया जाएगा, शनिवार शाम से 19 अप्रैल सुबह तक टोटल लॉकडाउन का आदेश जिला कलेक्टर द्वारा जारी किया गया है। कोरोना संक्रमण के फैलाव को देखते हुए यह कठोर फैसला लिया गया है। इस बार यहां लॉकडाउन में बड़ी सख्ती बरती जाएगी, ​मेडिकल और दूध जैसी अति आवश्यक सेवाओं को ही छूट दी जाएगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

बता दें कि इसके पहले दुर्ग में 14 अप्रैल तक और रायपुर में 19 अप्रैल तक लॉकडाउन का फैसला किया गया है, यहां भी कठोर लॉकडाउन लगाया गया है, जिसमें सिर्फ दो घंटे शाम सुबह दूध और मेडिकल सेवाओं को छूट रहेगी, बाकी सब कुछ बंद रहेगा। इस बार सब्जी और किराना को भी नहीं खोला जाएगा।

IMG 20240420 WA0009
विमल साहू ने कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष दीपक बैज को दी बधाई