विकास उपाध्याय ने ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान का पूर्ण जोश एवं जूनून के साथ किया आगाज़

170
IMG 20230214 WA0013
IMG 20230214 WA0013

रायपुर। रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय ने कांग्रेस पार्टी के ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान को आगे बढ़ाते हुये आज अपने विधानसभा क्षेत्र रामनगर से इस महत्वपूर्ण अभियान की शुरुआत की।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

कांग्रेस पार्टी का यह अभियान समाजिक विविधता एवं बढ़ती नफरतों के खिलाफ चलाया जा रहा है, इसके माध्यम से आज विधायक विकास उपाध्याय ने रामनगर में क्षेत्र की जनता से मुलाक़ात की। युवाओ, महिलाओं व वरिष्ठजनो से मिलकर उनका हालचाल जाना और उनकी समस्याओं व सुझाव को सुना।

विकास उपाध्याय ने कहा कि आपसी भाई चारे को बढ़ावा मिले हर धर्म हर जाति के लोग आपस में मिल जुल कर रहे और आपसी सौहाद्र को बढ़ावा मिले इसी इच्छाओं के साथ काँग्रेस पार्टी द्वारा यह अभियान चलाया जा रहा है प्रदेश की काँग्रेस सरकार की सफलताओ को लेकर जनता से संवाद कर आने वाले वर्षों में हमारा छत्तीसगढ़ और प्रगति करे इन सब बातों की चर्चा कर ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ इंसान से इंसान जोड़ो देश जोड़ो प्रदेश जोड़ो की भावना के साथ काँग्रेस पार्टी निरंतर अग्रसर है।

एटीएम मशीन तोड़कर चोरी का प्रयास करते आरोपी मौके से गिरफ्तार